"Learn English Easily Through Hindi – A Step by Step Guide"
English Learning Basics: A Complete Guide in Hindi | अंग्रेजी सीखने की मूल जानकारी | 15 Powerful Basic English Learning Facts to Learn English Easily | Avoid Common Mistakes & Master English Fast
English Learning Basics | Basic Knowledge of English Learning | Basic Facts of English Learning | Basics of English Learning | अंग्रेजी सीखने की मूल जानकारी | अंग्रेजी सीखने के मूल तथ्य | अंग्रेजी सीखने की मूल बातें:
English Learning Basics क्या हैं?
English Learning Basics वे मूल नियम(Basic Rules) हैं जो अंग्रेजी सीखने की नींव बनाते हैं। इनमें Sentence Types, Subject, Object, Verb, Pronouns, Main Verb Forms, Helping Verbs और Tenses शामिल होते हैं। इन बेसिक्स को अच्छी तरह समझ लेने पर English Grammar और Spoken English सीखना काफी आसान हो जाता है। इस लेख में English Learning Basics को आसान भाषा हिंदी में समझें। Sentence Types, Subject, Object, Verb, Tenses, Pronouns और English Grammar के महत्वपूर्ण नियमों को जानें और Common mistakes से बचें एवं English सीखना आसान बनाएं।
👇
Let’s learn some fundamental English concepts; once you know them, learning the English language will feel as easy as eating a piece of cake. (आईए सीखते हैं कुछ ऐसे आधारभूत और मूलभूत अंग्रेजी तथ्यों को जिन्हें जानने के बाद अंग्रेजी भाषा को सीखना हलवा खाने जितना आसान लगने लगेगा):
आईए हिंदी में सीखें संपूर्ण अंग्रेजी
(Let’s Learn Complete English in/through Hindi):
दोस्तों, इससे पहले कि हम इंग्लिश सीखने की शुरुआत करें, मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि यदि आप में अंग्रेजी भाषा को सीखने की ललक और लगन है, तो मैं स्वयं इस बात की हंड्रेड परसेंट गारंटी देता हूं कि जो कुछ भी मैं सिखाने वाला हूं, यदि उसे आपने ध्यानपूर्वक और पूर्ण मनोयोग से सीख और समझ लिया, तो आपको इंग्लिश सीखने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। और आप वीडियो के अंत में एक ही बात कहोगे कि अंग्रेजी भाषा दुनिया की सबसे सरल और आसान भाषा है, और इस भाषा को सीखना हलवा खाने जितना ही आसान है। और साथ ही साथ मैं इस बात की भी हंड्रेड परसेंट गारंटी देता हूं कि यदि आप मेरे सिखाने से अंग्रेजी नहीं सीख सके, तो दुनिया में कोई भी आपको अंग्रेजी नहीं सिखा सकता । और यह बात आप स्वयं इस वीडियो के अंत तक समझ जाओगे।
दोस्तों, यहां मैंने आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री(study material) तैयार की है। मैंने इस अध्ययन सामग्री को अत्यंत ही सरल भाषा में तैयार किया है और हिंदी भाषा का उपयोग अधिक से अधिक किया है, ताकि आपको समझने में आसानी हो। तो दोस्तों, आपका सिर्फ एक ही काम है- इस लेख को अंत तक पढ़ना और जो कुछ भी यहां समझाया गया है उसे ध्यान से समझना। और आप देखेंगे की इस लेख के अंत तक आप अंग्रेजी सीख चुके होंगे।
दोस्तों, इससे पहले की आप मेरे साथ अंग्रेजी सीखने ( English learning ) की अपनी यात्रा को प्रारंभ करें, मेरे द्वारा यहां उपलब्ध करवाए गए कुछ तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छे से समझ लें और अपने मन-मस्तिष्क में बैठा लें। इस जनकारी को समझने और जानने के बाद अंग्रेजी सीखना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाएगा।
दोस्तों, आगे दी गई जानकारी English tenses सीखने में बहुत ही उपयोगी और मददगार साबित होगी। इसलिए इन्हें अच्छे से पढ़े और समझे। आइए शुरू करते हैं:
तो चलिए दोस्तों, बिना समय गंवाए शुरू करते हैं अंग्रेजी सीखने की यात्रा को।
तो चलिए दोस्तों, सबसे पहले जानते हैं:
अंग्रेजी वाक्यों को बनाने के 3 तरीके (3 Ways of English Sentences’ Formation / 3 Ways to Build English Sentences):
दोस्तों, अंग्रेजी (English) में वाक्यों (Sentences) को निम्नलिखित तीन प्रकार से बनाया जाता है:
1.Tenses (काल/समय) का उपयोग करके बनाए जाने वाले वाक्य
2. Simple Sentences (सरल वाक्य )
3. Modal Verbs का उपयोग करके बनाए जाने वाले वाक्य
1. Tenses(काल/समय) का उपयोग करके बनाए जाने वाले वाक्य:
वे वाक्य जिन्हें बनाने के लिए Tenses का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों को बनाने के लिए सर्वाधिक नियमों को ध्यान में रखना होता है।
जैसे कि:
Ram is going to market.
राम बाजार जा रहा है।
Ram eats food.
राम खाना खाता है।
He was a good boy.
वह एक अच्छा लड़का था।
Sita is preparing food.
सीता खाना बना रही है।
Daddy has gone to office.
पिता जी ऑफिस चले गए हैं।
2. Simple Sentences (सरल वाक्य ):
वे वाक्य जो कि सरल वाक्य होते हैं। यह वह वाक्य होते हैं जो कि कर्ता(subject) की स्थिति(position) अथवा अवस्था(state) की जानकारी देते हैं। इस प्रकार के वाक्यों में क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता है। और यदि क्रिया का प्रयोग किया जाता है, तो कर्ता उस क्रिया को नहीं करता है। इस प्रकार के वाक्यों में हमेशा क्रिया(verb) की तीसरी form(V3) का ही उपयोग किया जाता है।
जैसे कि:
There is a cow.
वहां एक गाय है।
This is a pen.
यह एक पेन है।
She is a girl.
वह एक लड़की है।
Ram is a boy.
राम एक लड़का है।
Ram is slept.
राम सोया हुआ है।
नोट:
“Ram is slept.” इस वाक्य में क्रिया शब्द “sleep” की थर्ड फॉर्म (V3) का उपयोग किया गया है। यहां पर राम पहले से ही सोया हुआ है, तो राम कोई कार्य कैसे कर सकता है? इसलिए राम के द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इसलिए यद्यपि यहां पर क्रिया शब्द का उपयोग किया गया है, लेकिन कर्ता के द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। इस प्रकार यह वाक्य केवल कर्ता की अवस्था(सोया हुआ) को बता रहा है, कर्ता के कार्य की कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है। इसीलिए यह एक सरल वाक्य है।
3. Modal Verbs का उपयोग करके बनाए जाने वाले वाक्य:
मॉडल वर्ब्स का प्रयोग करके बनाए जाने वाले वाक्य। वाक्यों का जो Sense (अर्थ) Tenses से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, उन वाक्यो को modal verbs का उपयोग करके बनाया जाता है। शक्ति(power), सामर्थ्य(ability)और संभावना(possibility) को व्यक्त करने के लिए एवं सलाह देने (advise), ज्ञान देने, निवेदन करने(request), किसी को दुआ(blessing) या बद्दुआ/श्राप (curse) देने अथवा आशीर्वाद देने आदि के भाव को व्यक्त करने के लिए modal verbs का उपयोग किया जाता है।
जैसे कि:
Ram can go there.
राम वहां जा सकता है।
It may rain today.
आज बारिश हो सकती है।
We must serve our parents.
हमें अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
Children must go to school daily.
बच्चों को रोज स्कूल जाना चाहिए।
You should meet her.
तुम्हें उससे मिलना चाहिए।
I have to go there.
मुझे वहां जाना है।
She has to finish her work.
उसे अपना काम खत्म करना है।
नीचे 👇 देखें
चार प्रकार के वाक्य (4 Types of Sentences):
चार प्रकार के वाक्यों को समझें:
1. सकारात्मक वाक्य
(affirmative sentence)
2. नकारात्मक वाक्य
(negative sentence)
3. प्रश्नवाचक वाक्य
(interrogative sentence)
4. नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य
(negative interrogative
sentence)
1. सकारात्मक वाक्य (affirmative sentence):
ऐसे वाक्य जिनमें किसी बात को सकारात्मक रूप में(positively) बोला जाता है। अर्थात् ना तो कोई प्रश्न(question) किया जाता है, और ना ही किसी बात की मनाही (prohibition) की जाती है, सकारात्मक वाक्य कहलाते हैं।
जैसे कि:
Ram goes to market.
राम बाजार जाता है।
Mohan is my brother.
मोहन मेरा भाई है।
Sita is a teacher.
सीता एक अध्यापिका है।
There is an elephant.
वहां एक हाथी है।
I get up early in the morning.
मैं सुबह जल्दी उठता हूं।
She met me.
वह मुझसे मिली।
2. नकारात्मक वाक्य (negative sentence):
ऐसे वाक्य जिनमें किसी बात की मनाही की जाती है। अर्थात “नहीं”(not) शब्द का उपयोग किया जाता है, वे वाक्य नकारात्मक वाक्य होते हैं।
जैसे कि:
Ram does not go to market.
राम बाजार नहीं जाता है।
He is not a scientist.
वह एक वैज्ञानिक नहीं है।
Ramu did not go there.
रामू वहां नहीं गया।
Ram has not finished his work.
राम ने अपना काम समाप्त नहीं किया है।
You are not a good girl.
तुम एक अच्छी लड़की नहीं हो।
He was not a doctor.
वह एक चिकित्सक नहीं था।
We will not go there.
हम वहां नहीं जाएंगे।
3. प्रश्नवाचक वाक्य (interrogative sentence):
ऐसे वाक्य जिनमें कोई प्रश्न किया जाता है। अर्थात “प्रश्नवाचक शब्द” का उपयोग किया जाता है, प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते हैं।
ऐसे वाक्य जिनमें नकारात्मक भाव में कोई प्रश्न किया जाता है। अर्थात “प्रश्नवाचक शब्द” और “नहीं” शब्द दोनों का ही उपयोग किया जाता है, नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते हैं।
जैसे कि:
Does Ram not go to market?
क्या राम बाजार नहीं जाता है?
Where does Ram not go?
राम कहां नहीं जाता है?
Should we not go there?
क्या हमें वहां नहीं जाना चाहिए?
Did she not watch me?
क्या उसने मुझे नहीं देखा?
Does Ram not go to office daily?
क्या राम रोज ऑफिस नहीं जाता है?
Will Ram not meet to Mohan?
क्या राम कौन से नहीं मिलेगा?
Where should we not go there?
हमें कहां नहीं जाना चाहिए?
Who cannot jump over the rope?
रस्सी के ऊपर होकर कौन नहीं कूद सकता है?
नीचे 👇 देखें
वाक्य के तीन मुख्य अंग (3 Main Parts of A Sentence):
वैसे तो किसी वाक्य के 8 अंग होते है, जिन्हें part of speech बोला जाता है। जो की निम्नलिखित प्रकार हैं:
1.noun(संज्ञा)
2.pronoun(सर्वनाम)
3.verb(क्रिया)
4.adjective(विशेषण)
5.adverb(क्रिया विशेषण)
6.preposition(संबंध सूचक अव्यय/पूर्वसर्ग )
7.conjunction(संयोजक या समुच्चयबोधक अव्यय)
8.interjection(विस्मयादिबोधक अव्यय)
लेकिन फिलहाल यहां मुख्य रूप से एक वाक्य के निम्नलिखित तीन अंगों को समझें:
1. कर्ता(subject)
2. कर्म(object)
3. क्रिया(verb)
1. कर्ता (subject):
कार्य को करने वाला कर्ता होता है। अर्थात जिसके द्वारा कार्य को किया जाता है।
जैसे कि:
Ram Is going to market.
राम बाजार जा रहा है।
यहां पर बाजार जाने का कार्य “राम” के द्वारा किया जा रहा है। अतः राम “कर्ता” होगा।
It is raining.
बारिश हो रही है।
It is Monday today.
आज सोमवार है।
जब किसी वाक्य(sentence) में कर्ता(subject) अनुपस्थित होता है, तो ऐसे वाक्यों में कर्ता के तौर पर it या this या there जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
2. कर्म (object):
कर्ता के द्वारा किए गए कार्य का प्रभाव जिस किसी वस्तु पर पड़ता है उसे कर्म कहते हैं।
जैसे कि:
Ram is going to market.
राम बाजार जा रहा है।
यहां पर “राम” के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उस कार्य का प्रभाव “मार्केट”(market) पर पढ़ रहा है। इसलिए “मार्केट” कर्म होगा।
Ravi is writing a letter with a pen.
रवि पेन से एक पत्र लिख रहा है।
यहां पर “रवि” के द्वारा लिखने का जो कार्य किया जा रहा है, उस कार्य का प्रभाव “पेन”(pen) और “पत्र”(letter) दोनों पर पड़ रहा है। अतः पेन और पत्र दोनों ही कर्म होंगे।
3. क्रिया (verb):
कर्ता के द्वारा जो कार्य किया जाता है, वही क्रिया होती है।
जैसे कि:
Ram is going to market.
राम बाजार जा रहा है।
यहां पर राम के द्वारा जाने का कार्य किया जा रहा है। “जाना” शब्द क्रिया होगा।
Mohan is teaching his students.
मोहन अपने विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है।
यहां पर मोहन के द्वारा पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। अतः “पढ़ाना” शब्द क्रिया होगी।
नीचे 👇 देखें
दो प्रकार की क्रियाएं (Two Types of Verb):
वैसे तो क्रियाएं कई प्रकार की होती है
जैसे की:
1.Action verb
2.Stative verb
3.Transitive verb
4.Intransitive verb
5.Helping verb (auxiliary verb)
6.Modal verb
7.Phrasal verb
8.Regular Verb
9.Irregular Verb
10.Linking Verb
11.Finite Verb
12.Infinitive Verb
And many more…..
लेकिन फिलहाल,
दो प्रकार की क्रियाओं(verbs) को समझें:
1. मुख्य क्रिया(main verb/principal verb/full verb/ordinary
verb/lexical verb)
2. सहायक क्रिया(helping verb/
auxiliary verb)
1. मुख्य क्रिया (main verb):
मुख्य क्रिया कर्ता के बारे में जानकारी देती है। अर्थात कर्ता के कार्य(work),स्थिति(position) और अवस्था(state) के बारे में बताती है।
जैसे कि:
Ram is eating food.
राम खाना खा रहा है।
यहां पर मुख्य क्रिया “eating” है जो कि कर्ता के कार्य की जानकारी दे रही है।
Sita taught me.
सीता ने मुझे पढ़ाया।
यहां पर सीता के द्वारा “पढ़ाने” का कार्य किया गया है। अतः “पढ़ाना” मुख्य क्रिया होगी।
2. सहायक क्रिया (helping verb/ auxiliary verb):
सहायक क्रिया समय(time) के बारे में जानकारी देती है। अर्थात सहायक क्रिया यह बताती है कि कोई कार्य किस समय में किया गया है, अथवा किस समय में किया जा रहा है।
जैसे कि:
Ram is eating food.
राम खाना खा रहा है।
यहां पर सहायक क्रिया “is” है जो की समय की जानकारी दे रही है। अर्थात बता रही है कि कार्य “वर्तमान काल” में हो रहा है।
Mohan was going to market.
मोहन बाजार जा रहा था।
यहां पर सहायक क्रिया was है। यहां सहायक क्रिया से हमको पता लगता है कि कार्य भूतकाल में हो रहा था।
मुख्य क्रिया के पांच रूप व उनके अर्थ (5 Forms of Main Verb & Their Meanings):
मुख्य क्रिया के 5 रूपों को समझो:
1. First form (प्रथम रूप)
OR base form
2. Second form (द्वुतीय रूप)
OR simple past form
3. Third form (तृतीय रूप)
OR past participle form
4. “ing” form (ing रूप)
OR present participle form
5. “s/es” form (s/es रूप)
OR simple present form
दोस्तों, आइए अब मुख्य क्रिया के इन पांचों रूपों के अर्थ को समझते हैं:
1. First form (प्रथम रूप):
First form (प्रथम रूप) से तात्पर्य है “किसी कार्य को करना अथवा किसी कार्य का होना।”
Main verb की first form (V1) का उपयोग केबल indefinite tense में किया जाता है।
जैसे कि:
हम बाजार जाते हैं।
We go to market.
हम बाजार नहीं गए।
We did not go to market.
राम बाजार जाएगा।
Ram will go to market.
यहां पर मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म “go (जाना)” का उपयोग किया गया है।
2. Second form (द्वुतीय रूप):
Second form (द्वुतीय रूप) से तात्पर्य है “कोई कार्य किया अथवा कोई कार्य हुआ।”
Main verb (मुख्य क्रिया) की second form (V2) का उपयोग केबल past indefinite tense के affirmative sentence(सकारात्मक वाक्य) में किया जाता है।
जैसे कि:
हम बाजार गए।
We went to market.
राम बाजार गया।
Ram went to market.
यहां पर मुख्य क्रिया “go(जाना)” की सेकंड फॉर्म “went(गया)” का उपयोग किया गया है।
3. Third form (तृतीय रूप):
Third form (तृतीय रूप) से तात्पर्य है “कोई कार्य कर दिया या कोई कार्य हो चुका अथवा कोई कार्य हो गया या कोई कार्य हो चुका।
अर्थात किसी कार्य को समाप्त करना या किसी कार्य का समाप्त होना।”
Main verb की third form (V3) का उपयोग केबल perfect tense में किया जाता है। जब क्रिया के समाप्त होने का भाव उत्पन्न हो, तो इसका उपयोग किया जाता है।
जैसे कि:
राम बाजार चला गया है।
/राम बाजार जा चुका है।
Ram has gone to market.
राम बाजार चला गया था।
/राम बाजार जा चुका था।
Ram had gone to market.
राम बाजार जा चुका होगा।
/राम बाजार चला जाएगा।
Ram will have gone to market.
यहां पर मुख्य क्रिया “go(जाना)” की थर्ड फॉर्म “gone (चला गया/जा चुका)” का उपयोग किया गया है।
4. “ing” form (ing रूप):
“ing” form (ing रूप) से तात्पर्य है “किसी कार्य को लगातार करना अथवा किसी कार्य का लगातार होना।”
मुख्य क्रिया की ing फॉर्म को मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing ऐड करके बनाया जाता है। अर्थात (V1+ing) ।
Main verb की “ing” form (V1+ing) का उपयोग केबल continuous tense और perfect continuous tense में किया जाता है। जब क्रिया के लगातार चलने का भाव उत्पन्न हो, तो इसका प्रयोग किया जाता है।
जैसे कि:
राम बाजार जा रहा है।
Ram is going to market.
राम बाजार जा रहा था।
Ram was going to market.
राम बाजार जा रहा होगा।
Ram will be going to market.
यहां पर मुख्य क्रिया “go(जाना)” की “ing फॉर्म” [going (जा रहा)] का उपयोग किया गया है।
5. “s/es” form (s/es रूप):
“s/es” form (s/es रूप) से तात्पर्य है “किसी कार्य को किया जाता है अथवा कोई कार्य होता है।”
मुख्य क्रिया की s/es फॉर्म को मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में s/es ऐड करके बनाया जाता है। अर्थात (V1+ s/es) ।
Main verb की s/es form का उपयोग present indefinite tense के affirmative sentences में third person singular subject के साथ किया जाता है।
जैसे कि:
राम बाजार जाता है।
Ram goes to market.
यहां पर मुख्य क्रिया “go(जाना)” की “s/es” form (goes) का उपयोग किया गया है।
नीचे 👇 देखें
🌹 मुख्य क्रिया के पांच रूप व उनके अर्थ (5 Forms of Main Verb & Their Meanings) [संक्षेप में (In Brief)]:
जैसा कि आपको पहले ही बताया जा चुका है कि मुख्य क्रिया के 5 रूप होते हैं:
1. First form (प्रथम रूप)
2. Second form (द्वुतीय रूप)
3. Third form (तृतीय रूप)
4. “ing” form (ing रूप)
5. “s/es” form (s/es रूप)
दोस्तों, आइए अब मुख्य क्रिया के इन पांचों रूपों के अर्थ को समझते हैं:
1. First form (प्रथम रूप):
1. First form (प्रथम रूप) से तात्पर्य है “किसी कार्य को करना अथवा किसी कार्य का होना।”
2. Second form (द्वुतीय रूप):
Second form (द्वुतीय रूप) से तात्पर्य है “कोई कार्य किया अथवा कोई कार्य हुआ।”
3. Third form (तृतीय रूप):
Third form (तृतीय रूप) से तात्पर्य है “कोई कार्य कर दिया या कोई कार्य हो चुका अथवा कोई कार्य हो गया या कोई कार्य हो चुका।
अर्थात किसी कार्य को समाप्त करना या किसी कार्य का समाप्त होना।”
4. “ing” form (ing रूप):
“ing” form (ing रूप) से तात्पर्य है “किसी कार्य को लगातार करना अथवा किसी कार्य का लगातार होना।”
5. “s/es” form (s/es रूप):
“s/es” form (s/es रूप) से तात्पर्य है “किसी कार्य को किया जाता है अथवा कोई कार्य होता है।”
नीचे 👇 देखें
तीन प्रकार के निजवाचक सर्वनाम (3 Types of Personal Pronoun):
1. First Person (प्रथम पुरुष)
१.Singular first person pronoun (प्रथम पुरुष एकवचन सर्वनाम)
२.plural first person pronoun
(प्रथम पुरुष बहुवचन सर्वनाम)
2. Second Person (द्वितीय पुरुष)
१.Singular second person pronoun (द्वितीय पुरुष एकवचन सर्वनाम)
२.plural second person pronoun (द्वितीय पुरुष बहुवचन सर्वनाम)
3. Third Person (तृतीय पुरुष)
१.Singular third person pronoun (तृतीय पुरुष एकवचन सर्वनाम)
२.plural third person pronoun
(तृतीय पुरुष बहुवचन सर्वनाम)
तीन प्रकार के व्यक्ति वाचक सर्वनाम (personal pronoun) के बारे में समझे:
1. First Person (प्रथम पुरुष):
स्वयं को संबोधित करने के लिए जो भी शब्द उपयोग किए जाते हैं, वह सभी शब्द प्रथम पुरुष के अंतर्गत आते हैं।
जैसे कि: I, We
प्रथम पुरुष निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं:
१. Singular pronoun (एकवचन सर्वनाम):
जब कर्ता संख्या में एक होता है, तो वह एकवचन सर्वनाम कहलाता हैं।
जैसे कि: I
२. plural pronoun (बहुवचन सर्वनाम):
जब कर्ता संख्या में एक से अधिक होते हैं, तो वह बहुवचन सर्वनाम कहलाता है।
जैसे कि: We
2. Second Person (द्वितीय पुरुष):
सामने वाला व्यक्ति, जिससे हम बात करते हैं,उसको संबोधित करने के लिए जो भी शब्द उपयोग किए जाते हैं, वह सभी शब्द द्वितीय पुरुष के अंतर्गत आते हैं।
जैसे कि: thou , you
नोट: thou और you दोनों का ही अर्थ होता है “तुम या आप” लेकिन thou सिंगुलर होता है, जबकि you प्लूरल होता है।
द्वितीय पुरुष दो प्रकार के होते हैं:
१. Singular pronoun (एकवचन सर्वनाम):
जब कर्ता संख्या में एक होता है, तो वह एकवचन सर्वनाम कहलाता हैं।
जैसे कि: thou(तुम/आप)
२. plural pronoun (बहुवचन सर्वनाम):
जब कर्ता संख्या में एक से अधिक होते हैं, तो वह बहुवचन सर्वनाम कहलाता है।
जैसे कि: you(तुम/आप)
3. Third Person (तृतीय पुरुष):
तीसरा व्यक्ति जिसके बारे में हम बात करते हैं, उसको संबोधित करने के लिए जो भी शब्द उपयोग किए जाते हैं, वह सभी शब्द तृतीय पुरुष के अंतर्गत आते हैं।
जैसे कि: he, she, it, name, this, that, these, those, they etc.
प्रथम पुरुष दो प्रकार के होते हैं:
१. Singular pronoun (एकवचन सर्वनाम):
जब कर्ता संख्या में एक होता है, तो वह एकवचन सर्वनाम कहलाता हैं।
जैसे कि: he, she, it, name, this, that
२. plural pronoun (बहुवचन सर्वनाम):
जब कर्ता संख्या में एक से अधिक होते हैं, तो वह बहुवचन सर्वनाम कहलाता है।
जैसे कि: these, those, they
नीचे 👇 देखें
नीचे 👇 देखें
समय के नाम “समय बिंदु” (point of time) और समय की अवधि (time period) में अंतर (Difference between “Point of Time” and “Time Period”):-
समय के नाम और समय की अवधि में अंतर को समझें:
Point of Time (समय बिंदु):
👉 समय के नाम से तात्पर्य है exact time, जैसे कि 4:00 बजे, सोमवार, कल, परसों, जनवरी, सन 2012 इत्यादि। उपरोक्त प्रकार से जब हम समय का निश्चित बिंदु बताते हैं, तो इसी को point of time अर्थात समय का नाम(समय बिंदु) कहां जाता है।
Period of Time (समयावधि):
👉 इसके विपरीत जब एग्जैक्ट टाइम न बता करके मात्र समय की अवधि बताई जाती है, तो यह समय की अवधि कहलाती है।जैसे 2 घंटे, 2 दिन, 3 महीने, 4 साल इत्यादि।
समय के दो प्रकार (Two Types of Time):
1. निश्चित समय (definite time)
2. अनिश्चित समय (indefinite time)
फिलहाल यहां पर,
दो प्रकार के समय(Time) को समझे:
1. निश्चित समय (definite time):
जब समय बिंदू(point of time) अर्थात समय का नाम मालूम हो, तो वह निश्चित समय होता है।
जैसे कि: 2:00 बजे, सोमवार, मार्च, सन 2012 इत्यादि।
Perfect continuous tense के वाक्यों में निश्चित समय के साथ “से” के अर्थ के लिए since उपयोग किया जाता है।
जैसे कि:
since 1:00 p.m.(01:00 से),
since evening(शाम से),
since morning(सुबह से),
since Monday(सोमवार से),
since February(फरवरी से),
since 2015(2015 से) etc.
2. अनिश्चित समय (indefinite time):
जब समय बिंदू(point of time) अर्थात समय का नाम मालूम ना हो, और केवल समय की अवधि मालूम हो, तो वह अनिश्चित समय होता है
जैसे कि: 2 घंटे, 4 दिन, 3 महीने, 5 साल इत्यादि।
Perfect continuous tense के वाक्यों में अनिश्चित समय के साथ “से” के अर्थ के लिए for का उपयोग किया जाता है।
जैसे कि:
for 3 hours(3 घंटे से),
for 3 days(3 दिन से),
for 5 months(5 महीनों से),
for 7 years(7 साल से),
for a long time(काफी समय से/लंबे समय से) etc.
नीचे 👇 देखें
नीचे 👇 देखें
प्रश्नवाचक वाक्यों (Interrogative Sentences) और नकारात्मक-प्रश्नवाचक वाक्यों (Negative-Interrogative Sentences) को कैसे बनाएं?
दोस्तों, प्रश्नों को दो प्रकार से बनाया जाता है:
1. helping verb / auxiliary verb
OR modal verb किसी सहायता से
2. WH family word की सहायता से
(1). helping verb / auxiliary verb OR modal verb किसी सहायता से बनाए जाने वाले प्रश्न :-
एक तो वे प्रश्न, जोकि “क्या” शब्द से शुरू होते हैं, उन्हें हमेशा सहायक क्रिया(helping verb /auxiliary verb) या मॉडल वर्ब(modal verb) का उपयोग करके ही बनाया जाता है। ऐसे प्रश्न सहायक क्रिया या मॉडल वर्ब से ही शुरू होते हैं।
जैसे कि:
Is Ram going to market?
क्या राम बाजार जा रहा है?
Was she your sister?
क्या वह तुम्हारी बहन थी?
Will we meet tomorrow?
क्या हम कल मिलेंगें ?
Can you lift it?
क्या तुम इसे उठा सकते हो?
Should we go now?
क्या हमें अब चलना चाहिए?
Are you Ravi?
क्या तुम रवि हो?
(2). WH family word की सहायता से जाने वाले प्रश्न :-
दूसरे वे प्रश्न, जिनमें प्रश्नवाचक शब्द(e.g. what, where, when, whom, who, how, whose, which etc.) वाक्य के मध्य में आता है उन्हें हमेशा WH word family वाले प्रश्नवाचक शब्दों से बनाया जाता है।
जैसे कि:
Who are you?
आप कौन हो?
Where are you going?
आप कहां जा रहे हो?
When will we meet?
हम कब मिलेंगे?
How can you lift it?
तुम इसे कैसे उठा सकते हो?
What can you lift?
तुम क्या उठा सकते हो?
Why should we go now?
अब हमें क्यों जाना चाहिए?
What is your name?
आपका नाम क्या है?
नीचे 👇 देखें
नीचे 👇 देखें
टेंस वाले वाक्यों और सरल वाक्यों में अंतर (Difference between “Sentences with Tenses” and “Simple Sentences”):
Tense Sentence (टेंस वाले वाक्य):-
टेंस(tense) वाले वाक्यों में कर्ता(subject) और क्रिया(verb) दोनों ही उपस्थित होते हैं, और कर्ता के द्वारा क्रिया को किया जाता है अर्थात कर्ता के द्वारा कार्य किया जाता है। इन्हें बनाने के लिए tense से संबंधित सारे नियमों को ध्यान में रखना होता है। Tense वाले सेंटेंसेज कर्ता के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी देते हैं।
जैसे कि:
Mohan is writing a letter.
मोहन पत्र लिख रहा है।
Sita will prepare the food.
सीता खाना बनाएगी ।
We went there.
हम वहां गए ।
Simple Sentences (सरल वाक्य):-
जबकि, सरल वाक्यों में या तो केवल कर्ता ही उपस्थित होता है, क्रिया उपस्थित नहीं होती है, और यदि क्रिया उपस्थित होती भी है, तो कर्ता के द्वारा उस क्रिया को नहीं किया जाता है। सरल वाक्य कर्ता की स्थिति और अवस्था की जानकारी देते हैं।
जैसे कि:
He is Ram.
वह राम है।
That was a boy.
वह एक लड़का था ।
There is a car.
वहां एक कार है ।
नोट: हमेशा ध्यान रखें कि जब सरल वाक्यों में क्रिया का उपयोग किया जाता है, तो हमेशा क्रिया की तीसरी फॉर्म(V3) प्रयोग की जाती है।
जैसे कि :
Ram is slept.
राम सोया हुआ है।
ध्यान दे कि, उपर्युक्त वाक्य में sleep की तीसरी फॉर्म slept का प्रयोग किया गया है। यद्यपि यहां पर क्रिया का उपयोग किया गया है, लेकिन क्योंकि राम तो सोया हुआ है, इसलिए राम कोई कार्य कैसे कर सकता है। इसलिए यहां पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ राम की अवस्था को बताया जा रहा है कि वह सोया हुआ है।
नीचे 👇 देखें
नीचे 👇 देखें
कर्ता के अनुसार ही सहायक क्रिया का चुनाव करना (To Choose Helping Verb /Auxiliary Verb according to The Subject):
Tenses का उपयोग करने के दौरान मुख्य क्रिया के रूपों और सहायक क्रियाओं का उपयोग किस प्रकार करें? how to use main verbs’ forms and helping verbs / auxiliary verbs during utilisation of tenses? :
[ दोस्तों, एकल सहायक क्रिया(single helping verb /auxiliary verb) वाले tenses में कर्ता(subject) के अनुसार सहायक क्रिया के चुनाव की कोई भी झंझट या परेशानी नहीं होती है, लेकिन वे tenses जिनमें एक से अधिक सहायक क्रियाएं होती हैं, उनमें कर्ता के अनुसार ही सहायक क्रिया का चुनाव किया जाता है।
अतः ध्यान रखें कि-
👉 एक से अधिक सहायक क्रियाओं वाले tenses में से केवल past continuous tense में सहायक क्रिया was/were के चुनाव का निर्णय कर्ता के एकवचन(singular) या बहुवचन(plural) होने के आधार पर किया जाता है।
👉 जबकि, एक से अधिक सहायक क्रियाओं वाले अन्य सभी tenses (all present tenses) में कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया के चुनाव का निर्णय कर्ता के third person singular subject और rest other person(चाहे वह एकवचन हो या बहुवचन हो) होने के आधार पर किया जाता है। ]
दोस्तों, वैसे तो मैं पूर्व में ही सारे महत्वपूर्ण बिंदुओं और पहलुओं को सरलतम रूप में समझा चुका हूं, जिससे कि आपको Tense सीखने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। और बार-बार टेंस को रटना नहीं पडे।
दोस्तों, अब जो मैं आपको समझा रहा हूं, उसको समझने के बाद आपको टेंसेज का उपयोग करने के दौरान कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया का चुनाव करने में कभी भी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आइए समझते हैं:
दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि कुल 12 tense होते हैं, जिनमें से केवल 5 tense ही ऐसे होते हैं जिनमें एक से अधिक सहायक क्रियाओं(helping verbs) का प्रयोग किया जाता है। जोकि निम्नलिखित प्रकार है:
1. Past continuous tense
(was,were)
2. Present indefinite tense
(do,dose या V1+s/es rule)
3. Present continuous tense
(is,are,am)
4. Present perfect tense
(has,have)
5. Present perfect continuous tense
(has been,have been)
इस प्रकार, हमने देखा कि भूतकाल(past tense) के केवल एक टेंस(past continuous tense) में और संपूर्ण वर्तमान काल(present tense) में एक से अधिक सहायक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
जबकि शेष बचे 7 tense में केवल सिंगल सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
जोकि निम्नलिखित प्रकार है:
1. Past definite tense
(did/m.v. की second form)
2. past perfect tense
(had)
3. past perfect continuous tense
(had been)
4. future indefinite tense
(will)
5. future continuous tense
(will be)
6. future perfect tense
(will have)
7. future perfect continuous tense
(will have been)
👉 जिन tenses में केवल एक ही सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है, उनमें कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया का चुनाव करने की कोई भी दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि कर्ता चाहे कोई भी हो, चूंकि सहायक क्रिया केवल एक ही है, तो फिर प्रत्येक कर्त्ता के साथ उसी का प्रयोग किया जाता है।
जैसे कि:
She will not go there.
वह वहां नहीं जाएगी।
They will not go there.
वे वहां नहीं जाएंगे।
We will not go there.
हम वहां नहीं जाएंगे।
उपर्युक्त सभी वाक्यों में सभी Subject के साथ में एक ही helping verb का उपयोग किया गया है।
👉 बाकी बचे 5 tense, जिनमें की एक से अधिक सहायक क्रिया होती हैं, वहां हमें कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया का चुनाव करना होता है।
जैसे कि:
I was there.
मैं वहां था।
She was there.
वह वहां थी।
You were there.
तुम वहां थे।
She does not go there.
वह वहां नहीं जाती है।
They do not go there.
वे वहां नहीं जाते हैं
We do not go there.
हम वहां नहीं जाते हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में सब्जेक्ट के अनुसार ही हेल्पिंग वर्ब का उपयोग किया गया है।
सहायक क्रिया के चुनाव को सरल और आसान बनाने के लिए मेरे द्वारा बताए गए इन तथ्यों को हमेशा ध्यान में रखें। जिससे कि आपको सहायक क्रिया का चुनाव करने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े:- 👇
👉 Past continuous tense
(was,were) के लिए हमेशा ध्यान रखें कि एकवचन कर्ता(singular subject) के साथ हमेशा was और बहुवचन कर्ता(plural subject) के साथ हमेशा were का प्रयोग होगा। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “was” और अन्य के साथ “were” का प्रयोग होगा।]
👉 Present indefinite tense
(do,dose या s/es rule) में सकारात्मक वाक्य(affirmative sentence) के लिए नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो मुख्य क्रिया की first form(V1) के साथ s/es लगेगा अन्यथा नहीं लगेगा। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो main verb में”s/es” जुड़ेगा, अन्यथा नहीं जुड़ेगा।]
👉 Present indefinite tense
(do,dose या s/es rule) में नकारात्मक वाक्य(negative sentence), प्रश्नवाचक वाक्य(interrogative sentence) और नकारात्मक-प्रश्नवाचक(negative-interrogative sentence) वाक्य का नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब does का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब do का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “does” और अन्य के साथ “do” का प्रयोग होगा।]
👉 Present continuous tense
(is,are,am) का नियम यह है कि first person singular subject”I” के साथ हमेशा सहायक क्रिया “am” का ही प्रयोग किया जाता है। शेष दोनों सहायक क्रियाओं “is” और “are” के लिए नियम यह है कि यदि कर्ता (subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब is का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब are का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “is” और अन्य के साथ “are” का प्रयोग होगा।]
👉 Present perfect tense
(has,have) का नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब has का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब have का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “has” और अन्य के साथ “have” का प्रयोग होगा।]
👉 Present perfect continuous tense(has been,have been) का नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब has been का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब have been का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “has been” और अन्य के साथ “have been” का प्रयोग होगा।]
👉 दोस्तों, इस प्रकार याद रखने के उद्देश्य से हमने जाना कि past continuous tense के मामले में सिंगुलर सब्जेक्ट और प्लूरल सब्जेक्ट वाला रूल फॉलो होता है,
जबकि present tense के मामले में थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट और अदर सब्जेक्ट का रूल फॉलो होता है। बस हमें “s” for singular वाला hint rule याद रखना है।
👉 इसी तरह, दोस्तों वे मोडल वर्ब्स(modal verbs), जोकि एक से अधिक सहायक क्रियाओं वाले Tenses की सहायक क्रिया का उपयोग करके बनाई जाती हैं, उनमें कर्ता(subject) का चुनाव करने के लिए इन्हीं रूल्स को फॉलो करना है
नीचे 👇 देखें
ENGLISH TENSES:
सभी इंग्लिश टेंसेज को हिंदी में सीखें
(Learn all English tenses in Hindi)
Learn All 12 English Tenses in Hindi with Powerful and Easy Explanation to Avoid Common Mistakes and Master all 12 English Tenses & Learn English Faster.
This is a “Complete Guide to Learn all 12 English Tenses in Hindi”.
इस विस्तृत गाइड में Past Tense, Present Tense, Future Tense और उनके सभी 12 प्रकारों को उदाहरण, नियम, चार्ट और फॉर्मूलों सहित समझाया गया है। “English Tenses in Hindi” सीखकर आप Spoken English, Translation और Sentence Formation में महारत हासिल कर सकते हैं।
दोस्तों, English tenses को सीखने से पहले मैं उम्मीद करता हूं कि आपने इस लेख से पहले वाले लेख को अच्छे से पढ़ और समझ लिया होगा। यदि आपने उस लेख को नहीं पड़ा है, तो पहले आप उस लेख को अच्छे से पढ़ और समझ लें, ताकि English tenses आपको आसानी से समझ में आ जाए। तो आइए दोस्तों शुरू करते हैं:
दोस्तों, आगे इंग्लिश tenses सिखाने के दौरान, जो भी उदाहरण आपके समक्ष पेश किए जाएं, उन्हें बड़े ही ध्यान से और बार-बार पढ़ें। ताकि आप अंग्रेजी वाक्यों को बनाना और अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी अनुवाद करना सीख सकें। नीचे दिए गए उदाहरणों को बार-बार पढ़ने से आपको समझ में आएगा कि किस प्रकार के वाक्यों को किस तरह बनाया जाता है। और सीख पाएंगे कि किसी विशेष वाक्य को बनाते वक्त किस शब्द को कहां पर रखना है।
तो चलिए शुरू करते हैं- English Tenses को आसान और सरल भाषा में सीखना:
Three Main Types of English Tenses(अंग्रेजी टेंस के मुख्य तीन प्रकार):
टेंस मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं:
1. Past Tense (भूतकाल) [था, थे, थी, थीं]
2. Present Tense (वर्तमान काल)
[हूं, है, हैं,]
3. Future Tense (भविष्य काल) [गा, गे, गी]
1. भूतकाल (past tense) [था, थे, थी, थीं]:
भूतकाल के वाक्यों में बीते हुए समय अर्थात गुजरे हुए समय की बातें होती हैं। भूतकाल के वाक्यों की मुख्य पहचान “था, थे, थी, थीं” होती है अर्थात भूतकाल के वाक्यों के अंत में “था, थे, थी, थीं” शब्द आते हैं अथवा इस तरह का सेंस आता है।
जैसे कि:
राम बाजार गया।
Ram went to market.
राम बाजार जा रहा था।
Ram was going to market.
राम बाजार चला गया था।
Ram had gone to market.
राम 2 घंटे से चल रहा था।
Ram had been walking
for 2 hours.
2. वर्तमान काल (present tense) [हूं, है, हैं,]:
वर्तमान काल के वाक्यों में चल रहे समय की बातें होती हैं। वर्तमान काल के वाक्यों की मुख्य पहचान “हूं, है, हैं” होती है अर्थात वर्तमान काल के वाक्यों के अंत में “हूं, है, हैं” शब्द आते हैं अथवा इस तरह का सेंस आता है।
जैसे कि:
राम बाजार जाता है।
Ram goes to market.
राम बाजार जा रहा है।
Ram is going to market.
राम बाजार चला गया है।
Ram has gone to market.
राम 2 घंटे से चल रहा है।
Ram has been walking
for 2 hours.
3. भविष्य काल (future tense) [गा, गे, गी]:
भविष्य काल के वाक्यों में आने वाले समय की बातें होती हैं। भविष्य काल के वाक्यों की मुख्य पहचान “गा, गे, गी” होती है अर्थात भविष्य काल के वाक्यों के अंत में “गा, गे, गी” शब्द आते हैं अथवा इस तरह का सेंस आता है।
जैसे कि:
राम बाजार जाएगा।
Ram will go to market.
राम बाजार जा रहा होगा।
Ram will be going to market.
राम बाजार चला गया होगा।
Ram will have gone to market.
राम 2 घंटे से चल रहा होगा।
Ram will have been walking for 2 hours.
Four Kinds of A Main Type of The English Tense(मुख्य अंग्रेजी टेंस के चार प्रकार):
दोस्तों, इस से पहले कि आप इंग्लिश टेंस को सीखे, आप यह जान लें कि Tense(काल) मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं। और प्रत्येक Tense को चार-चार भागों में विभक्त किया गया है। जो कि निम्नलिखित प्रकार हैं :
1. Indefinite OR simple tense
2. Continuous tense
3. Perfect tense
4. Perfect continuous tense
Tense के चार प्रकारों को समझे:
1. Indefinite OR simple tense :
टेंस के इस प्रकार के अंतर्गत केवल सामान्य बातें की जाती है। अर्थात ना तो कोई कार्य या क्रिया लगातार होती है, और न ही कोई कार्य या क्रिया समाप्त होती है।
दोस्तों, इस प्रकार यदि और भी आसान भाषा में बोले तो, इसके अंतर्गत साधारण बातें की जाती है। अर्थात् इसके अंतर्गत ना तो कोई कार्य लगातार हो रहा होता है, और ना ही कोई कार्य समाप्त होता है।
जैसे कि:-
राम बाजार जाता है।
Ram goes to market.
राम बाजार जाएगा।
Ram will go to market.
राम बाजार गया।
Ram went to market.
2. continuous tense :
टेंस के इस प्रकार के अंतर्गत कोई कार्य अथवा क्रिया लगातार चलती है। अर्थात किसी कार्य या क्रिया को लगातार किया जाता है । लेकिन किसी कार्य या क्रिया के होने की अवधि अर्थात “समय की अवधि” का जिक्र इस टेंस में नहीं किया जाता है।
जैसे कि:-
राम बाजार जा रहा है ।
Ram is going to market.
राम बाजार जा रहा होगा ।
Ram will be going to market.
राम बाजार जा रहा था।
Ram was going to market.
3. perfect tense :
टेंस के इस प्रकार के अंतर्गत कोई कार्य या क्रिया समाप्त हो जाती है। अर्थात इसके अंतर्गत ऐसी बातें की जाती है जब कि कोई कार्य समाप्त हो चुका होता है।
जैसे कि:-
राम बाजार जा चुका है।
/राम बाजार चला गया है।
Ram has gone to market.
राम बाजार जा चुका होगा।
/राम बाजार चला गया होगा।
Ram will have gone to market.
राम बाजार जा चुका था।
/राम बाजार चला गया था।
Ram had gone to market.
4. perfect continuous tense :
टेंस के इस प्रकार के अंतर्गत कोई कार्य अथवा क्रिया लगातार चलती है। अर्थात किसी कार्य या क्रिया को लगातार किया जाता है । लेकिन किसी कार्य या क्रिया के होने की अवधि अर्थात “समय की अवधि” का जिक्र इस टेंस में किया जाता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि इसके अंतर्गत ऐसी बातें की जाती है, जब कि कोई काम लगातार हो रहा हो, और साथ ही साथ समय की अवधि(time period) या समय बिंदू(point of time) भी ज्ञात हो।
जैसे कि:-
राम 2 घंटे से पढ़ रहा है।
Ram has been studying
for 2 hours.
राम 2 घंटे से पढ़ रहा होगा।
Ram will have been studying for
2 hours.
राम 2 घंटे से पढ़ रहा था।
Ram had been studying
for 2 hours.
नोट: दोस्तों ध्यान रहे कि continuous tense और perfect continuous tense दोनों में ही कार्य का लगातार होना या लगातार करना पाया जाता है, और दोनों की पहचान भी एक जैसी ही होती है। दोनों में जिस बात का अंतर होता है, वह यह है कि continuous tense में समय की अवधि(time period) या समय बिंदू(point of time) ज्ञान नहीं होता है, जबकि perfect continuous tense में समय की अवधि(time period) या समय बिंदू(point of time) ज्ञात होता है।
नीचे 👇 देखें
दोस्तों, उम्मीद है कि अब तक समझाए गए सभी तथ्यों को आपने अच्छे से सीख और समझ लिया होगा। दोस्तों, यकीन मानिए कि ऊपर दिए गए इन तथ्यों को समझने के बाद अब आपको अंग्रेजी सीखना हलवा खाने जितना ही आसान हो जाएगा।
🌹 Learn English Tenses “In Brief”(अंग्रेजी के टेंस सीखें “संक्षेप में”):
English Tenses को आसान और सरल भाषा में सीखें:दोस्तों, इस से पहले कि आप इंग्लिश टेंस को सीखे, आप in short यह जान लें कि-
Three Main Types of Tenses:
Tense(काल) मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:
1. Past Tense (भूतकाल) [था, थे, थी, थीं]
2. Present Tense (वर्तमान काल)
[हूं, है, हैं]
3. Future Tense (भविष्य काल) [गा, गे, गी]
1. भूतकाल (past tense) [था, थे, थी, थीं]:
भूतकाल के वाक्यों में बीते हुए समय अर्थात गुजरे हुए समय की बातें होती हैं।
जैसे कि:
मैं बाजार गया।
I went to market.
वह बाजार जा रहा था।
He was going to market.
सोहन बाजार चला गया था।
Sohan had gone to market.
बबलू 2 घंटे से चल रहा था।
Bablu had been walking
for 2 hours.
2. वर्तमान काल (present tense) [हूं, है, हैं]:
वर्तमान काल के वाक्यों में चल रहे समय की बातें होती हैं।
जैसे कि:
मैं बाजार जाता हूं।
I goes to market.
वह बाजार जा रहा है।
He is going to market.
सोहन बाजार चला गया है।
Sohan has gone to market.
बबलू 2 घंटे से चल रहा है।
Bablu has been walking
for 2 hours.
3. भविष्य काल (future tense) [गा, गे, गी]:
भविष्य काल के वाक्यों में आने वाले समय की बातें होती हैं।
जैसे कि:
मैं बाजार जाऊंगा।
I will go to market.
वह बाजार जा रहा होगा।
He will be going to market.
सोहन बाजार चला गया होगा।
Sohan will have gone to market.
बबलू 2 घंटे से चल रहा होगा।
Bablu will have been walking
for 2 hours.
Four Types of A Main Tense:
प्रत्येक Main Tense(मुख्य काल) को चार-चार भागों में विभक्त किया गया है। जो कि निम्नलिखित प्रकार हैं :
1. Indefinite OR simple tense
2. Continuous tense
3. Perfect tense
4. Perfect continuous tense
1. Indefinite or simple tense :
इसके अंतर्गत साधारण बातें की जाती है। अर्थात् इसके अंतर्गत ना तो कोई कार्य लगातार हो रहा होता है, और ना ही कोई कार्य समाप्त होता है।
उदाहरण:
Hari went to market.
हरि बाजार गया ।
Hari did not go to market.
हरि बाजार नहीं गया।
Hari goes to market.
हरि बाजार जाता है।
Hari will go to market.
हरि बाजार जाएगा ।
2. continuous tense :
इसके अंतर्गत ऐसी बातें होती है, जबकि कोई कार्य लगातार हो रहा हो।
उदाहरण:
Hari was going to market.
हरि बाजार जा रहा था।
Hari was not going to market.
हरि बाजार नहीं जा रहा था।
Hari is going to market.
हरि बाजार जा रहा है।
Hari will be going to market.
हरि बाजार जा रहा होगा।
3. perfect tense :
इसके अंतर्गत ऐसी बातें की जाती है जब कि कोई कार्य समाप्त हो चुका होता है।
उदाहरण:
Hari had gone to market.
हरि बाजार चला गया था/जा चुका था।
Hari had not gone to market.
हरि बाजार नहीं गया था।
Hari has gone to market.
हरि बाजार जा चुका है/चला गया है।
Hari will have gone to market.
हरि बाजार जा चुका होगा/चला जाएगा।
4. perfect continuous tense :
इसके अंतर्गत ऐसी बातें की जाती है, जब कि कोई काम लगातार हो रहा हो, और साथ ही साथ समय की अवधि(time period) या समय बिंदू(point of time) भी ज्ञात हो।
उदाहरण:
Hari had been studying for 2 hours.
हरि 2 घंटे से पढ़ रहा था।
Hari had not been studying for 2 hours.
हरि 2 घंटे से नहीं पढ़ रहा था।
Hari has been studying since morning.
हरि सुबह से पढ़ रहा है।
Hari will have been studying since 9 o’clock.
हरि 9:00 बजे से पढ़ रहा होगा।
नोट: दोस्तों ध्यान रहे कि continuous tense और perfect continuous tense दोनों में ही कार्य का लगातार होना या लगातार करना पाया जाता है, और दोनों की पहचान भी एक जैसी ही होती है। दोनों में जिस बात का अंतर होता है, वह यह है कि continuous tense में समय की अवधि(time period) या समय बिंदू(point of time) ज्ञान नहीं होता है, जबकि perfect continuous tense में समय की अवधि(time period) या समय बिंदू(point of time) ज्ञात होता है।
🌹 Total 12 Kinds of The 3 Main Types of The English tense(3 मुख्य अंग्रेजी टेंस के कुल 12 प्रकार):
अंग्रेजी के सभी टेंस(काल) सीखें (Learn English Tenses):
दोस्तो, आगे इंग्लिश tense सिखने के दौरान, जो उदाहरण आपके समक्ष पेश किए जाएं, उन्हें आप बड़े ही ध्यान से और बार-बार पढ़ें। ताकि आप अंग्रेजी वाक्य को बनाना और अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी अनुवाद करना सीख सकें। नीचे दिए गए उदाहरणों को बार बार पढ़ने से आपको समझ में आएगा कि किस प्रकार के वाक्य को किस तरह बनाया जाता है। और सीख पाएंगे कि किसी विशेष वाक्य को बनाते वक्त किस शब्द को कहां पर रखना है।
दोस्तों, इंग्लिश टेंस(English tense) मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं। और फिर प्रत्येक टेंस को चार-चार प्रकारों में वर्गीकरण किया जाता है। जो की निम्नानुसार है:
1. PAST TENSE:
१. Past indefinite tense
२. Past continuous tense
३. past perfect tense
४. past perfect continuous tense
2. PRESENT TENSE:
१. present indefinite tense
२. present continuous tense
३. present perfect tense
४. present perfect continuous
tense
3. FUTURE TENSE:
१. future indefinite tense
२. future continuous tense
३. future perfect tense
४. future perfect continuous
tense
आइए दोस्तों, इन सभी को डिटेल में समझते हैं:
१. भूतकाल (Past Tense) [था, थे, थी, थीं]:
भूतकाल के वाक्यों में बीते हुए समय अर्थात गुजरे हुए समय की बातें होती हैं। भूतकाल के वाक्यों की मुख्य पहचान “था, थे, थी, थीं” होती है अर्थात भूतकाल के वाक्यों के अंत में “था, थे, थी, थीं” शब्द आते हैं अथवा इस तरह का सेंस आता है।
भूतकाल को चार भागों में बांटा गया है, जो कि निम्नलिखित प्रकार है:
1. past indefinite / simple tense:
पहचान:-[ली, दी, की, लिया, दिया, किया, ता था, ती थी, ती थीं, ते थे]
सहायक क्रिया:-[did]
मुख्य क्रिया:-नकारात्मक, प्रश्नवाचक और नकारात्मक-प्रश्नवाचक वाक्य में सहायक क्रिया did के साथ V1, और सकारात्मक वाक्य में V2 [केवल “ली, दी, की, लिया, दिया, किया” के अर्थ के लिए]
नोट:- “ता था, ती थी, ती थीं, ते थे” के अर्थ के लिए नकारात्मक, प्रश्नवाचक और नकारात्मक-प्रश्नवाचक वाक्य में सहायक क्रिया did के साथ “use to+V1″और सकारात्मक वाक्य में “used to+V1” का प्रयोग किया जाता है।
Note:- हमेशा ध्यान रखें कि “use to+V1″और “used to+V1” का प्रयोग मॉडल वर्ब्स की श्रेणी में आता है।
उदाहरण:
Mohan met me.
मोहन मुझसे मिला।
Mohan used to meet me.
मोहन मुझसे मिलता था।
Mohan did not meet me.
मोहन मुझसे नहीं मिला।
Mohan did not use to meet me.
मोहन मुझसे नहीं मिलता था।
Did Mohan meet me?
क्या मोहन मुझसे मिला?
Did Mohan use to meet me?
क्या मोहन मुझसे मिलता था?
Did Mohan not meet me?
क्या मोहन मुझसे नहीं मिला?
Did Mohan not use to meet me?
क्या मोहन मुझसे नहीं मिलता था?
Who did meet me?
मुझसे कौन मिला?
Who did use to meet me?
मुझसे कौन मिलता था?
Who did not meet me?
मुझसे कौन नहीं मिला?
Who did not use to meet me?
मुझसे कौन नहीं मिलता था?
2. past continuous tense:
पहचान:-[रहा था, रही थी, रही थीं, रहे थे]
सहायक क्रिया:-[was, were]
मुख्य क्रिया:- V1+ing
उदाहरण:
Sita was singing.
सीता गा रही थी।
Sita was not singing.
सीता नहीं गा रही थी।
Was Sita singing?
क्या सीता गा रही थी?
Was Sita not singing?
क्या सीता नहीं गा रही थी?
Who was singing?
कौन गा रहा था?
Who was not singing?
कौन नहीं गा रहा था?
3. past perfect tense:
पहचान:-[चुका था, चुकी थी, चुकी थीं, चुके थे, ली थी, दी थी, की थी, लिया था, दिया था, किया था ]
सहायक क्रिया:-[had]
मुख्य क्रिया:- V3
उदाहरण:
Ramesh had eaten food.
रमेश ने खाना खा लिया था।
/रमेश खाना खा चुका था।
Ramesh had not eaten food.
रमेश ने खाना नहीं खाया था।
/रमेश खाना नहीं खा चुका था।
Had Ramesh eaten food?
क्या रमेश ने खाना खा लिया था?
Had Ramesh not eaten food?
क्या रमेश ने खाना नहीं खाया था?
Who had eaten food?
कौन खाना खा चुका था?
Who had not eaten food?
किसने खाना नहीं खाया था?
4. past perfect continuous tense:
पहचान:-[रहा था, रही थी, रही थीं, रहे थे]
सहायक क्रिया:-[had been]
मुख्य क्रिया:- V1+ing
उदाहरण:
Sita had been teaching for 2 hours.
सीता 2 घंटे से पढ़ा रही थी।
Sita had not been teaching for 2 hours.
सीता 2 घंटे से नहीं पढ़ा रही थी।
Had Sita been teaching for 2 hours?
क्या सीता 2 घंटे से पढ़ा रही थी?
Had Sita not been teaching for 2 hours?
क्या सीता 2 घंटे से नहीं पढ़ा रही थी?
Who had been teaching for 2 hours?
2 घंटे से कौन पढ़ा रहा था?
Who had not been teaching for 2 hours?
2 घंटे से कौन नहीं पढ़ा रहा था?
२. वर्तमान काल (Present Tense) [हूं, है, हैं]:
वर्तमान काल के वाक्यों में चल रहे समय की बातें होती हैं। वर्तमान काल के वाक्यों की मुख्य पहचान “हूं, है, हैं” होती है अर्थात वर्तमान काल के वाक्यों के अंत में “हूं, है, हैं” शब्द आते हैं अथवा इस तरह का सेंस आता है।
1. present indefinite / simple tense:
पहचान:-[ता है, ती है, ती हैं, ते हैं]
सहायक क्रिया:-[do, does]
मुख्य क्रिया:-सहायक क्रिया do/does के साथ V1, सकारात्मक वाक्य में V1 या V1+s/es
उदाहरण:
I work hard.
मैं कठिन परिश्रम करता हूं।
We work hard.
हम कठिन परिश्रम करते हैं।
Ram does not work hard.
राम कठिन परिश्रम नहीं करता।
We do not work hard.
हम कठिन परिश्रम नहीं करते।
Does Ram work hard?
क्या राम कठिन परिश्रम करता है?
Do we work hard?
क्या हम कठिन परिश्रम करते हैं?
Does Ram not work hard?
क्या राम कठिन परिश्रम नहीं करता है?
Do we not work hard?
क्या हम कठिन परिश्रम नहीं करते हैं?
Who does work hard?
कौन कठिन परिश्रम करता है?
Who does not work hard?
कौन कठिन परिश्रम नहीं करता है?
2. present continuous tense:
पहचान:-[रहा है, रही है, रही हैं, रहे हैं]
सहायक क्रिया:-[is, are, am]
मुख्य क्रिया:-V1+ing
उदाहरण:
I am laughing.
मैं हंस रहा हूं।
I am not laughing.
मैं नहीं हंस रहा हूं।
Am I laughing?
क्या मैं हंस रहा हूं?
Am I not laughing?
क्या मैं नहीं हंस रहा हूं?
Why am I laughing?
मैं क्यों हंस रहा हूं?
Why am I not laughing?
मैं क्यों नहीं हंस रहा हूं?
He is dancing.
वह नाच रहा है।
He is not dancing.
वह नहीं नाच रहा है।
Is he dancing?
क्या वह नाच रहा है?
Is he not dancing?
क्या वह नहीं नाच रहा है?
Why is he dancing?
वह क्यों नाच रहा है?
Why is he not dancing?
वह क्यों नहीं नाच रहा है?
You are running.
तुम दौड़ रहे हो।
you are not running.
तुम नहीं दौड़ रहे हो।
Are you running?
क्या तुम दौड़ रहे हो?
Are you not running?
क्या तुम नहीं दौड़ रहे हो?
Why are you running?
तुम क्यों दौड़ रहे हो?
Why are you not running?
तुम क्यों नहीं दौड़ रहे हो?
3. present perfect tense:
पहचान:-[चुका है, चुकी है, चुकी हैं, चुके हैं, ली है, दी है, की है, लिया है, दिया है, किया है]
सहायक क्रिया:-[has, have]
मुख्य क्रिया:-V3
उदाहरण:
He has eaten food.
उसने खाना खा लिया है।
He has not eaten food.
उसने खाना नहीं खाया है।
Has he eaten food?
क्या उसने खाना खा लिया है?
Has he not eaten food?
क्या उसने खाना नहीं खाया है?
Why has he eaten food?
उसने खाना क्यों खाया है?
Why has he not eaten food?
उसने खाना क्यों नहीं खाया है?
I have eaten food.
मैंने खाना खा लिया है।
I have not eaten food.
मैंने खाना नहीं खाया है।
Have I eaten food?
क्या मैंने खाना खा लिया है?
Have I not eaten food?
क्या मैंने खाना नहीं खाया है?
Why have I eaten food?
मैंने खाना क्यों खाया है?
Why have I not eaten food?
मैंने खाना क्यों नहीं खाया है?
4. present perfect continuous tense:
पहचान:-[रहा है, रही है, रही हैं, रहे हैं]
सहायक क्रिया:-[has been, have been]
मुख्य क्रिया:-V1+ing
उदाहरण:
He has been eating food for 2 hours.
वह 2 घंटे से खाना खा रहा है।
He has not been eating food for 2 hours.
वहां 2 घंटे से खाना नहीं खा रहा है।
Has he been eating food for 2 hours?
क्या वह 2 घंटे से खाना खा रहा है?
Has he not been eating food for 2 hours?
क्या वह 2 घंटे से खाना नहीं खा रहा है?
Why has he been eating food for 2 hours?
वहां 2 घंटे से खाना क्यों खा रहा है?
Why has he not been eating food for 2 hours?
वहां 2 घंटे से खाना क्यों नहीं खा रहा है?
I have been eating food for 2 hours.
मैं 2 घंटे से खाना खा रहा हूं।
I have not been eating food for 2 hours.
मैं 2 घंटे से खाना नहीं खा रहा हूं।
Have I been eating food for 2 hours?
क्या मैं 2 घंटे से खाना खा रहा हूं?
Have I not been eating food for 2 hours?
क्या मैं 2 घंटे से खाना नहीं खा रहा हूं?
Why have I been eating food for 2 hours?
मैं 2 घंटे से खाना क्यों खा रहा हूं?
Why have I not been eating food for 2 hours?
मैं 2 घंटे से खाना क्यों नहीं खा रहा?
३. भविष्य काल (Future Tense) [गा, गे, गी]:
भविष्य काल के वाक्यों में आने वाले समय की बातें होती हैं। भविष्य काल के वाक्यों की मुख्य पहचान “गा, गे, गी” होती है अर्थात भविष्य काल के वाक्यों के अंत में “गा, गे, गी” शब्द आते हैं अथवा इस तरह का सेंस आता है।
1. future indefinite / simple tense:
पहचान:-[गा, गे, गी]
सहायक क्रिया:-[will]
मुख्य क्रिया:-V1
उदाहरण:
He will go.
वह जाएगा।
He will not go.
वह नहीं जाएगा।
Will he go?
क्या वह जाएगा?
Will he not go?
क्या वह नहीं जाएगा?
Why will he go?
वह क्यों जाएगा?
Why will he not go?
वहां क्यों नहीं जाएगा?
2. future continuous tense:
पहचान:-[रहा होगा, रही होगी, रही होंगी, रहे होंगे]
सहायक क्रिया:-[will be]
मुख्य क्रिया:-V1+ing
उदाहरण:
I will be going.
मैं जा रहा होऊंगा।
I will not be going.
मैं नहीं जा रहा होऊंगा।
Will I be going?
क्या मैं जा रहा होऊंगा?
Will I not be going?
क्या मैं नहीं जा रहा होऊंगा ?
Where will I be going?
मैं कहां जा रहा होऊंगा ?
Where will I not be going?
मैं कहां नहीं जा रहा होऊंगा ?
3. future perfect tense:
पहचान:-[चुका होगा, चुकी होगी, चुकी होंगी, चुके होंगे, लिया होगा, दिया होगा, किया होगा, ली होगी, दी होगी, की होगी]
सहायक क्रिया:-[will have]
मुख्य क्रिया:-V3
उदाहरण:-
I will have gone.
मैं जा चुका होऊंगा ।
I will not have gone.
मैं नहीं जा चुका होऊंगा ।
Will I have gone?
क्या मैं जा चुका होऊंगा ?
Will I not have gone?
क्या मैं नहीं जा चुका होऊंगा ?
Where will I have gone?
मैं कहां जा चुका होऊंगा ?
Where will I not have gone?
मैं कहां नहीं जा चुका होऊंगा ?
4. future perfect continuous tense:
पहचान:-[रहा होगा, रही होगी, रही होंगी, रहे होंगे]
सहायक क्रिया:-[will have been]
मुख्य क्रिया:-V1+ing
उदाहरण:
I will have been studying for 2 hours.
मैं 2 घंटे से पढ़ रहा होऊंगा।
I will not have been studying for 2 hours.
मैं 2 घंटे से नहीं पढ़ रहा होऊंगा ।
Will I have been studying for 2 hours?
क्या मैं 2 घंटे से पढ़ रहा होऊंगा ?
Will I not have been studying for 2 hours?
क्या मैं 2 घंटे से नहीं पढ़ रहा होऊंगा ?
Why will I have been studying for 2 hours?
मैं 2 घंटे से क्यों पढ़ रहा होऊंगा ?
Why will I not have been studying for 2 hours?
मैं 2 घंटे से क्यों नहीं पढ़ रहा होऊंगा ?
नोट:
👉हमेशा ध्यान रखें कि past indefinite tense के वाक्यों के अंत में कभी भी “था, थे, थी” नहीं आता है।
👉Past indefinite tense में सकारात्मक वाक्यों (affirmative sentences) में केवल मुख्य क्रिया(helping verb) की सेकंड फॉर्म (V2) का ही उपयोग किया जाता है, सहायक क्रिया का उपयोग नहीं किया जाता है।
जबकि, नकारात्मक(negative), प्रश्नवाचक (interrogative) और नकारात्मक-प्रश्नवाचक(negative-interrogative) वाक्यों में हेल्पिंग वर्ब did के साथ मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म(V1) का उपयोग किया जाता है।
👉 Present indefinite tense में सकारात्मक वाक्य में “V1 या V1+s/es” वाला नियम लागू होता है।
जबकि, नकारात्मक, प्रश्नवाचक और नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्यों में सहायक क्रिया do/does के साथ मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म(V1) का प्रयोग किया जाता है।
👉 ध्यान रहे, पहले ही बताया जा चुका है कि यदि कर्ता third person singular subject हो, तो मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म (V1) में s/es लगेगा, अन्यथा नहीं लगेगा, और मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म(V1) का ही उपयोग किया जाएगा।
दोस्तों, नीचे दिए गए चार्ट् की सहायता से आप बहुत ही आसानी और सरलता के साथ सभी Tenses को सीख सकते हो। लेकिन शर्त यह है कि इस लेख की सारी बातों को आपने ध्यान से पढ़ लिया हो। 👇
नीचे 👇 देखें
दोस्तों, ऊपर👆 दिए गए Tense Chart को अच्छे से समझने के लिए मैंने नीचे दिए गए चार्ट में सारे बिंदुओं को क्रमस: नंबर वाइज समझाया है। अत: नीचे दिए गए चार्ट की डिटेल्स को अच्छे से पढ़े और समझे:
👇
🌹 Tenses का उपयोग करने के दौरान मुख्य क्रिया के रूपों और सहायक क्रियाओं का उपयोग किस प्रकार करें? (How to use main verbs’ forms and helping verbs / auxiliary verbs during utilisation of tenses?):
दोस्तों, एकल सहायक क्रिया(single helping verb /auxiliary verb) वाले tenses में कर्ता(subject) के अनुसार सहायक क्रिया के चुनाव की कोई भी झंझट या परेशानी नहीं होती है, लेकिन वे tenses जिनमें एक से अधिक सहायक क्रियाएं होती हैं, उनमें कर्ता के अनुसार ही सहायक क्रिया का चुनाव किया जाता है।
अतः ध्यान रखें कि-
👉 एक से अधिक सहायक क्रियाओं वाले tenses में से केवल past continuous tense में सहायक क्रिया was/were के चुनाव का निर्णय कर्ता के एकवचन(singular) या बहुवचन(plural) होने के आधार पर किया जाता है।
👉 जबकि, एक से अधिक सहायक क्रियाओं वाले अन्य सभी tenses (all present tenses) में कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया के चुनाव का निर्णय कर्ता के third person singular subject और rest other person(चाहे वह एकवचन हो या बहुवचन हो) होने के आधार पर किया जाता है।
दोस्तों, अब जो मैं आपको समझा रहा हूं, उसको समझने के बाद आपको टेंसेज का उपयोग करने के दौरान कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया का चुनाव करने में कभी भी किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आइए समझते हैं:
👉 दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि कुल 12 tense होते हैं, जिनमें से केवल 5 tense ही ऐसे होते हैं जिनमें एक से अधिक सहायक क्रियाओं(helping verbs) का प्रयोग किया जाता है। जोकि निम्नलिखित प्रकार है:
1. Past continuous tense
(was,were)
2. Present indefinite tense
(do,dose या s/es rule)
3. Present continuous tense
(is,are,am)
4. Present perfect tense
(has,have)
5. Present perfect continuous tense
(has been,have been)
इस प्रकार, हमने देखा कि भूतकाल(past tense) के केवल एक टेंस(past continuous tense) में और संपूर्ण वर्तमान काल(present tense) में एक से अधिक सहायक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
👉 जबकि, शेष बचे 7 tense में केवल सिंगल सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
जोकि निम्नलिखित प्रकार है:
1. Past definite tense
(did)
2. past perfect tense
(had)
3. past perfect continuous tense
(had been)
4. future indefinite tense
(will)
5. future continuous tense
(will be)
6. future perfect tense
(will have)
7. future perfect continuous tense
(will have been)
👉 जिन tenses में केवल एक ही सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है, उनमें कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया का चुनाव करने की कोई भी दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि कर्ता चाहे कोई भी हो, चूंकि सहायक क्रिया केवल एक ही है, तो फिर प्रत्येक कर्त्ता के साथ उसी का प्रयोग किया जाता है।
जैसे कि:
She is will not go there.
वह वहां नहीं जाएगी।
They will not go there.
वे वहां नहीं जाएंगे।
We will not go there.
हम वहां नहीं जाएंगे।
उपर्युक्त सभी वाक्यों में सभी Subject के साथ में एक ही helping verb का उपयोग किया गया है।
👉 बाकी बचे 5 tense, जिनमें की एक से अधिक सहायक क्रिया होती हैं, वहां हमें कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया का चुनाव करना होता है।
जैसे कि:
I was there.
मैं वहां था।
She was there.
वह वहां थी।
You were there.
तुम वहां थे।
She does not go there.
वह वहां नहीं जाती है।
They do not go there.
वे वहां नहीं जाते हैं
We do not go there.
हम वहां नहीं जाते हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में सब्जेक्ट(कर्ता) के अनुसार ही हेल्पिंग वर्ब का उपयोग किया गया है।
सहायक क्रिया के चुनाव को सरल और आसान बनाने के लिए मेरे द्वारा बताए गए इन तथ्यों को हमेशा ध्यान में रखें। जिससे कि आपको सहायक क्रिया का चुनाव करने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े:- 👇
👉 Past continuous tense
(was,were) के लिए हमेशा ध्यान रखें कि एकवचन कर्ता(singular subject) के साथ हमेशा was और बहुवचन कर्ता(plural subject) के साथ हमेशा were का प्रयोग होगा। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “was” और अन्य के साथ “were” का प्रयोग होगा।]
👉 Present indefinite tense
(do,dose या s/es rule) में सकारात्मक वाक्य(affirmative sentence) के लिए नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो मुख्य क्रिया की first form(V1) के साथ s/es लगेगा अन्यथा नहीं लगेगा। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो main verb में”s/es” जुड़ेगा, अन्यथा नहीं जुड़ेगा।]
👉 Present indefinite tense
(do,dose या s/es rule) में नकारात्मक वाक्य(negative sentence), प्रश्नवाचक वाक्य(interrogative sentence) और नकारात्मक-प्रश्नवाचक(negative-interrogative sentence) वाक्य का नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब does का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब do का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “does” और अन्य के साथ “do” का प्रयोग होगा।]
👉 Present continuous tense
(is,are,am) का नियम यह है कि first person singular subject”I” के साथ हमेशा सहायक क्रिया “am” का ही प्रयोग किया जाता है। शेष दोनों सहायक क्रियाओं “is” और “are” के लिए नियम यह है कि यदि कर्ता (subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब is का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब are का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “is” और अन्य के साथ “are” का प्रयोग होगा।]
👉 Present perfect tense
(has,have) का नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब has का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब have का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “has” और अन्य के साथ “have” का प्रयोग होगा।]
👉 Present perfect continuous tense(has been,have been) का नियम यह है कि यदि कर्ता(subject) थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट हो, तो हेल्पिंग वर्ब has been का प्रयोग किया जाता है, अन्यथा हेल्पिंग वर्ब have been का प्रयोग किया जाता है। [याद रखने के लिए इसे इस प्रकार याद रखें कि चूंकि “s” for singular होता है, इसलिए थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ “s” वाली helping verb “has been” और अन्य के साथ “have been” का प्रयोग होगा।]
👉 दोस्तों, इस प्रकार याद रखने के उद्देश्य से हमने जाना कि past continuous tense के मामले में सिंगुलर सब्जेक्ट और प्लूरल सब्जेक्ट वाला रूल फॉलो होता है,
जबकि present tense के मामले में थर्ड पर्सन सिंगुलर सब्जेक्ट और अदर सब्जेक्ट का रूल फॉलो होता है। बस हमें “s” for singular वाला hint rule याद रखना है।
👉 इसी तरह, दोस्तों वे मोडल वर्ब्स(modal verbs), जोकि एक से अधिक सहायक क्रियाओं वाले Tenses की सहायक क्रिया का उपयोग करके बनाई जाती हैं, उनमें कर्ता(subject) का चुनाव करने के लिए इन्हीं रूल्स को फॉलो करना है
मुख्य क्रिया के सभी रूपों के प्रयोग Use of All Forms of Main Verbs:
👉 Main verb (मुख्य क्रिया) की second form (V2) का उपयोग केबल past indefinite tense के affirmative sentence(सकारात्मक वाक्य) में किया जाता है।
👉 Main verb की third form (V3) का उपयोग केबल perfect tense में किया जाता है। जब क्रिया के समाप्त होने का भाव उत्पन्न हो, तो इसका उपयोग किया जाता है।
👉 Main verb की “ing” form (V1+ing) का उपयोग केबल continuous tense और perfect continuous tense में किया जाता है। जब क्रिया के लगातार चलने का भाव उत्पन्न हो, तो इसका प्रयोग किया जाता है।
👉 Main verb की first form (V1) का उपयोग केबल indefinite tense में किया जाता है।
👉 Main verb की s/es form का उपयोग present indefinite tense के affirmative sentences में third person singular subject के साथ किया जाता है।
नीचे 👇 देखें
सरल वाक्य और इनके प्रकार (Simple Sentences & Their Types):
सरल वाक्य (simple sentence):
सरल वाक्यों में या तो केवल कर्ता ही उपस्थित होता है, क्रिया उपस्थित नहीं होती है, और यदि क्रिया उपस्थित होती भी है, तो कर्ता के द्वारा उस क्रिया को नहीं किया जाता है। सरल वाक्य कर्ता की स्थिति और अवस्था की जानकारी देते हैं।
जैसे कि:
He is Ram.
वह राम है।
That was a boy.
वह एक लड़का था ।
There is a car.
वहां एक कार है ।
नोट: हमेशा ध्यान रखें कि जब सरल वाक्यों में क्रिया का उपयोग किया जाता है, तो हमेशा क्रिया की तीसरी फॉर्म(V3) प्रयोग की जाती है।
जैसे कि :
Ram is slept.
राम सोया हुआ है।
ध्यान दे कि, उपर्युक्त वाक्य में sleep की तीसरी फॉर्म slept का प्रयोग किया गया है। यद्यपि यहां पर क्रिया का उपयोग किया गया है, लेकिन क्योंकि राम तो सोया हुआ है, इसलिए राम कोई कार्य कैसे कर सकता है। इसलिए यहां पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ राम की अवस्था को बताया जा रहा है कि वह सोया हुआ है।
लेकिन,
यदि राम के द्वारा सोने का कार्य किया जाता है, तो इस सेंटेंस को इस प्रकार बनाया जाएगा-
Ram is sleeping.
राम सो रहा है।
अर्थात, अब यह कोई सिंपल सेंटेंस नहीं है। अपितु यह प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस(present continuous tense) का सेंटेंस(sentence) है। और इस सेंटेंस में राम के द्वारा सोने का कार्य किया जा रहा है।
सरल वाक्य के प्रकार (types of simple sentences):
सरल वाक्य निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं:
1. Simple Past
2. Simple Present
3. Simple Future
दोस्तों, सरल वाक्य के बारे में आपको पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। यहां पर अब हम सरल वाक्यों को विस्तार से समझते है:
1. SIMPLE PRESENT TENSE :-
इस प्रकार के सरल वाक्य में वर्तमान काल की बातें होती हैं।
उदाहरण:
I am Anil.
मैं अनिल हूं।
My name is Anil.
मेरा नाम अनिल है।
You are Akhil.
तुम अखिल हो।
He has a pen.
उसके पास एक पेन है।
I have a ball.
मेरे पास एक बॉल है।
2. SIMPLE PAST TENSE :-
इस प्रकार के सरल वाक्य में भूत काल की बातें होती हैं।
उदाहरण:
She was a doctor.
वह एक डॉक्टर है।
You were a teacher.
तुम अध्यापक थे।
I had a pen.
मेरे पास एक पेन था।
You had a ball.
तुम्हारे पास एक बॉल थी।
3. SIMPLE FUTURE TENSE :-
इस प्रकार के सरल वाक्य में भविष्य काल की बातें होती हैं।
उदाहरण:
You will be presented there.
तुम वहां उपस्थित रहोगे।
I will be presented here.
मैं यहां उपस्थित रहूंगा।
I will have a pencil.
मेरे पास एक पेंसिल होगी।
You will have a ball.
तुम्हारे पास एक गेंद होगी।
नीचे देखें
दोस्तों, जैसा कि मैं पूर्व लेख में बता चुका हूं कि ऐसे वाक्य जिनमें क्रिया नहीं होती है, अर्थात कर्ता के द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता है और यदि कोई क्रिया होती भी है, तो उस क्रिया को करता के द्वारा नहीं किया जाता है, और ये वाक्य कर्ता की अवस्था या स्थिति की जानकारी देते हैं, सरल वाक्य कहलाते हैं। इन वाक्यों को बनाने के लिए tenses की आवश्यकता नहीं होती है और ज्यादा नियमों को अनुसरण नहीं करना पड़ता है। इन वाक्यों को बनाने के लिए कुछ लिमिटेड सहायक क्रियाओं को ध्यान में रखना होता है। यदि इन वाक्यों में क्रिया आती है, तो हमेशा ध्यान रहे की क्रिया की थर्ड फॉर्म (V3) का ही उपयोग किया जाता है। अब आप नीचे दिए गए चार्ट को अच्छे से पढ़े और समझे:
अंग्रेजी के सरल वाक्यों को कैसे बनाएं? (How to format simple sentences in English?):
चलिए अब समझते हैं कि अंग्रेजी के सरल वाक्यों को कैसे बनाएं? (how to format simple sentences in English?)
जैसा कि आपको पहले ही बताया है जा चुका है कि सरल वाक्य निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं:
1. SIMPLE PAST
2. SIMPLE PRESENT
3. SIMPLE FUTURE
दोस्तों, सरल वाक्य के बारे में आपको पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। यहां पर हम सरल वाक्यों को बनाना सीखेंगे।
1. SIMPLE PAST :-
इस प्रकार के सरल वाक्य में भूत काल की बातें होती हैं।
सहायक क्रिया : [was, were] & [had]
सहायक क्रिया का अर्थ : [was, were/था,थी, थे] & [had/पास में था]
उदाहरण:
She was a doctor.
वह एक डॉक्टर थी।
You were a teacher.
तुम अध्यापक थे।
I had a pen.
मेरे पास एक पेन था।
You had a ball.
तुम्हारे पास एक बॉल थी।
2. SIMPLE PRESENT :-
इस प्रकार के सरल वाक्य में वर्तमान काल की बातें होती हैं।
सहायक क्रिया : [is, am, are] & [has, have]
सहायक क्रिया का अर्थ : [is, am, are/है, हूं, हैं] & [has, have/पास में है]
उदाहरण:
I am Anil.
मैं अनिल हूं।
My name is Anil.
मेरा नाम अनिल है।
You are Akhil.
तुम अखिल हो।
He has a pen.
उसके पास एक पेन है।
I have a ball.
मेरे पास एक बॉल है।
3. SIMPLE FUTURE :-
इस प्रकार के सरल वाक्य में भविष्य काल की बातें होती हैं।
सहायक क्रिया : [will be] & [will have]
सहायक क्रिया का अर्थ : [will be/होगा, होगी, होंगे, होऊंगा, होऊंगी, बनेगा, बनेगी, बनेंगे, बनूंगा, बनूंगी] & [will have/पास में होगा]
उदाहरण:
You will be presented there.
तुम वहां उपस्थित रहोगे।
I will be presented here.
मैं यहां उपस्थित रहूंगा।
I will have a pencil.
मेरे पास एक पेंसिल होगी।
You will have a ball.
तुम्हारे पास एक गेंद होगी।
नीचे 👇 देखें
सभी प्रकार के अंग्रेजी वाक्यों को बनाने का एक ही महासूत्र (The Great Formula for All English Sentences’ Formation):-
अंग्रेजी में वाक्य कैसे बनाएं? How to format English sentences?:
दोस्तों, अब तक आपने जो सीखा है, उसे सीखने के बाद आप लोग अंग्रेजी में वाक्यों को बनाने में और अंग्रेजी के वाक्यों को हिंदी में अनुवाद करने में सक्षम होने के लिए अब आपको अंग्रेजी में वाक्यों को किस प्रकार बनाया जाता है? यह सीखना होगा। यदि आप सूत्रों(formulas) को ध्यान में रखकर इस कार्य को करना चाहते हैं, तो यह लगभग कठिन लग सकता है। इसलिए मेरा सुझाव है कि आप नीचे दिए गए वाक्यों को अच्छे से बार-बार पढ़ें इससे स्वतः ही आपको अंग्रेजी में वाक्यों को बनाना और अंग्रेजी वाक्यों को हिंदी में अनुवाद करना आ जाएगा।
दोस्तों, जैसे कि मैं आपको पहले ही पता चुका हूं कि मुख्य रूप से तीन प्रकार के Tense होते हैं (past tense, present tense, future tense)। और प्रत्येक टेंस के 4 प्रकार होते हैं (indefinite or simple tense, continuous tense, perfect tense, perfect continuous tense)। इस प्रकार कुल 12(3×4) टेंस हुए। केवल एक ही प्रकार के Tense में 6 प्रकार के वाक्यों को बनाया जाता है। इस प्रकार कुल सभी 12 प्रकार के Tenses में कुल 72(3×4×6) प्रकार से वाक्यों को बनाया जाता है। इस प्रकार यदि आपको Tenses सीखने हैं तो आपको केवल Tenses को सीखने के लिए 72 प्रकार के सूत्रों को याद करना पड़ेगा। लेकिन मेरे द्वारा तैयार की गई अध्ययन सामग्री को बार-बार ध्यान से पढ़ने पर आप इन सूत्रों को बिना याद किए ही सभी प्रकार के वाक्यों को बनाना सीख जाओगे।
दोस्तों, चाहे अंग्रेजी का कोई भी किसी भी प्रकार का वाक्य बनाना हो, हमें सिर्फ एक ही प्रकार का फार्मूला हमेशा याद रखना है, और उसका अभ्यास करना है। और आप देखेंगे कि इसके बाद आपको कभी भी अंग्रेजी वाक्यों को बनाने में कभी भी किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दोस्तों, नीचे दिए गए उदाहरणों के माध्यम से मैंने यहां आपको सेंटेंस फॉरमेशन अर्थात वाक्यों को किस प्रकार बनाया जाता है? इस बात को समझाया है।
दोस्तों, एक बात को हमेशा ध्यान रखें कि हमें किसी भी तथ्य को रटना नहीं है, अपितु उसे समझना है। नीचे दिये गए चार्ट को यदि आप भली-भांति ध्यान से समझ कर पढ़ते हैं, तो आप पाएंगे कि कठिन लगने वाले सेंटेंस फॉरमेशन फॉर्मूलाज(वाक्य निर्माण में प्रयुक्त सूत्रों) को बड़ी ही आसानी से सीख पाएंगे।
दोस्तों, यहां पर मैंने जो उदाहरण आपके लिए दे रहा हूं, इनका आप बार-बार अभ्यास करोगे तो अंग्रेजी वाक्यों को बनना आपको स्वतः ही आ जाएगा।
तो चलिए दोस्तों, मेरे साथ समझने का प्रयास करें और नीचे दिए गए वाक्यों को अच्छे से पढ़ें और समझें:
अंग्रेजी वाक्यों को बनाने के 6 प्रकार(6 Ways to format English sentences):-
6 प्रकार से अंग्रेजी वाक्यों को बनाने के 6 सूत्र(6 Formulas for 6 Ways to Make English Sentences):-
दर्शकों, जैसे कि मैं पहले ही आपको बता चुका हूं कि कुल 6 प्रकार से किसी वाक्य को बनाया जा सकता है। और उसी के लिए यह छ: प्रकार के अंग्रेजी वाक्य को बनाने वाले फार्मूले हैं। दर्शकों आपको इन फॉर्मूलों को आपको रटना नहीं है। मात्र समझना है, और मैंने जो अनेक अनेक उदाहरण इस वीडियो के दौरान आपको दिए हैं, उन सभी उदाहरणों को बार-बार प्रेक्टिस करना है। जिससे स्वतः ही यह सारे फार्मूले आपके दिमाग में सेट हो जाएंगे।
Affirmative Sentences’ formation Rule:
Subject + H.V. + M.V. + object & other matter.
Negative Sentences’ formation Rule:
Subject + H.V. + not + M.V. + object & other matter.
1. {Wh family} + H.V. + Subject + not + M.V. + object & other matter?
2. {H.V.} + Subject + not + M.V. + object & other matter?
दर्शकों, जब इन्ही फॉर्मूलों को प्रत्येक टेंस के लिए और प्रत्येक प्रकार के वाक्य के लिए अलग-अलग बनाया जाता है, तो कुल 72 प्रकार के फार्मूले तैयार होते हैं।
जिन्हें याद रखना बहुत ही कठिन है। और याद रख भी ले तो प्रयोग में लाना संभव ही नहीं है। दरअसल इन फॉर्मूलों को कभी याद करना ही नहीं होता है। मात्र समझना होता है कि किस प्रकार से सेंटेंस की फॉरमेशन की जाती है।
तो चलिए दर्शकों, हर प्रकार के वाक्यों को बनाने के लिए इन फॉर्मलों का अभ्यास करते हैं:
English Sentences Making Practice(अंग्रेजी वाक्यों को बनाने का अभ्यास):
Tense-l (one word H.V.) :-
Ram will go to market.
(राम बाजार जाएगा।)
Ram will not go to market.
(राम बाजार नहीं जाएगा।)
Will Ram go to market?
(क्या राम बाजार जाएगा?)
Will Ram not go to market?
/Won’t Ram go to market?
(क्या राम बाजार नहीं जाएगा?)
Where will Ram go?
(राम कहां जाएगा?)
where will Ram not go?
(राम कहां नहीं जाएगा?)
Tense-ll (two word H.V.) :-
Ram will have eaten food.
(राम खाना खा चुका होगा।)
Ram will not have eaten food.
(राम खाना नहीं खा चुका होगा।)
Will Ram have eaten food?
(क्या राम खाना खा चुका होगा?)
Will Ram not have eaten food?
/Won’t Ram have eaten food?
(क्या राम खाना नहीं खा चुका होगा?)
Who will have eaten food?
(कौन खाना खा चुका होगा?)
Who will not have eaten food?
(कौन खाना नहीं खा चुका होगा?)
Tense-lll (three word H.V.) :-
Ram will have been studying since morning.
(राम सुबह से पढ़ रहा होगा।)
Ram will not have been studying since morning.
(राम सुबह से नहीं पढ़ रहा होगा।)
Will Ram have been studying since morning?
(क्या राम सुबह से पढ़ रहा होगा?)
Will Ram not have been studying since morning?
/Won’t Ram have been studying since morning?
(क्या राम सुबह से नहीं पढ़ रहा होगा?)
Who will have been studying since morning?
(सुबह से कौन पढ़ रहा होगा?)
Who will not have been studying since morning?
(सुबह से कौन नहीं पढ़ रहा होगा?)
Simple sentences :-
Ram has a car.
(राम के पास कार है।)
Ram has not a car.
(राम के पास कार नहीं है।)
Has Ram a car?
(क्या राम के पास कार है?)
Has Ram not a car?
/Hasn’t Ram a car?
(क्या राम के पास कार नहीं है?)
What has Ram?
(राम के पास क्या है?)
What has not Ram?
(राम के पास क्या नहीं है?)
Model Verb:-
Ram can lift it.
(राम इसे उठा सकता है।)
Ram can not lift it.
(राम इसे नहीं उठा सकता है।)
Can Ram lift it?
(क्या राम इसे उठा सकता है?)
Can Ram not lift it?
/Can’t Ram lifted?
(क्या राम इसे नहीं उठा सकता है)
What can Ram lift?
(राम क्या उठा सकता है?)
What can Ram not lift?
(राम क्या नहीं उठा सकता है?)
नीचे 👇 देखें
All Types’ English Sentences’ Formation’s Formula (अंग्रेजी के सभी प्रकार के वाक्यों को बनाने का सूत्र) [In Brief (संक्षेप में)]:
दोस्तों, नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से मैंने यहां आपको सेंटेंस फॉरमेशन अर्थात वाक्यों को किस प्रकार बनाया जाता है? इस बात को समझाया है। दोस्तों, एक बात को हमेशा ध्यान रखें कि हमें किसी भी तथ्य को रटना नहीं है, अपितु उसे समझना है। नीचे दिये गए चार्ट को यदि आप भली-भांति ध्यान से समझ कर पढ़ते हैं, तो आप पाएंगे कि कठिन लगने वाले सेंटेंस फॉरमेशन फॉर्मूलाज(वाक्य निर्माण में प्रयुक्त सूत्रों) को बड़ी ही आसानी से सीख पाएंगे।
दोस्तों, जैसे कि ऊपर दिए गए चार्ट्स के माध्यम से आप जान ही गए होंगे की मुख्य रूप से तीन प्रकार के Tense होते हैं(past tense, present tense, future tense)। प्रत्येक टेंस के 4 प्रकार होते हैं(indefinite or simple tense, continuous tense, perfect tense, perfect continuous tense)। इस प्रकार कुल 12(3×4) टेंस हुए। केवल एक ही प्रकार के Tense में 6 प्रकार के वाक्यों को बनाया जाता है। इस प्रकार कुल सभी 12 प्रकार के Tenses में कुल 72(3×4×6) प्रकार से वाक्यों को बनाया जाता है। इस प्रकार यदि आपको Tenses सीखने हैं तो आपको केवल Tenses को सीखने के लिए 72 प्रकार के सूत्रों को याद करना पड़ेगा। लेकिन मेरे द्वारा तैयार किए गए इस चार्ट को बार-बार ध्यान से पढ़ने पर आप इन सूत्रों को बिना याद किए ही सभी प्रकार के वाक्यों को बनाना सीख जाओगे।
तो, नीचे दिए गए चार्ट को अच्छे से पढ़ें और समझें:
दोस्तों, जैसा कि आप जानते हो कि वाक्य कई प्रकार के होते हैं, और प्रत्येक प्रकार के वाक्य को बनाने का एक अलग तरीका होता है। अतः ऊपर दिए गए चार्ट को देखकर हमें यह समझने का प्रयास करना है कि किस प्रकार के वाक्यों को किस प्रकार बनाया जाता है तथा वाक्य को बनाते वक्त किसी वाक्य में कर्ता,क्रिया और हेल्पिंग वर्ब को कहां पर बिठाया जाता है। यदि आप इस बात को समझ गए तो आप वाक्यों को बनाना सीख जाओगे।
Thank you for visiting “The RSK English Hub” and being a part of our learning community.
Q. English सीखने के लिए सबसे जरूरी बेसिक क्या हैं?
उत्तर: Sentence Types, Subject, Object, Verb, Pronouns और Tenses English सीखने की सबसे महत्वपूर्ण बेसिक जानकारी हैं।
Q. English में कितने प्रकार के वाक्य होते हैं?
उत्तर: English में मुख्य रूप से 4 प्रकार के वाक्य होते हैं: ✓ Affirmative Sentence ✓ Negative Sentence ✓ Interrogative Sentence ✓ Negative – Interrogative Sentence
Q. Subject, Object और Verb क्या होते हैं?
उत्तर: Subject कार्य करने वाला होता है, Object उस कार्य का प्रभाव ग्रहण करता है और Verb कार्य को दर्शाती है।
Q. English Grammar सीखने के लिए Tenses क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: Tenses किसी कार्य के समय (Past, Present, Future) की जानकारी देते हैं और सही English बोलने एवं लिखने में सहायता करते हैं।
Q. Main Verb और Helping Verb में क्या अंतर है?
उत्तर: Main Verb कार्य को दर्शाती है जबकि Helping Verb समय और स्थिति की जानकारी देती है।
Q. क्या English सीखना कठिन है?
उत्तर: नहीं। यदि English Learning Basics अच्छी तरह समझ लिए जाएं तो English सीखना काफी आसान हो जाता है।
Q. English Tense क्या होता है?
Answer: English Tense वह व्याकरणिक प्रणाली है जो किसी कार्य के समय (भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल) को दर्शाती है।
Q. English Tenses कितने प्रकार के होते हैं?
Answer: English Tenses मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं—Past, Present और Future Tense। प्रत्येक के 4 उपप्रकार होते हैं, इसलिए कुल 12 Tenses होते हैं।
Q. Tense सीखने का सबसे आसान तरीका क्या है?
Answer: Tense सीखने के लिए पहले Tense Chart, Helping Verbs, Verb Forms और Sentence Structure को समझना चाहिए। नियमित अभ्यास से Tenses आसानी से सीखे जा सकते हैं।
Q. English Grammar में सबसे महत्वपूर्ण Tense कौन सा है?
Answer: Present Indefinite Tense सबसे अधिक उपयोग होने वाला Tense है क्योंकि दैनिक बातचीत में इसका सबसे ज्यादा प्रयोग होता है।
Q. क्या Tenses सीखने से Spoken English बेहतर होती है?
Answer: हाँ, Tenses की सही समझ से Spoken English, Writing Skills और Translation Skills में काफी सुधार होता है।
Q. Tense Chart से English Grammar कैसे सीखें?
Answer: Tense Chart सभी Tenses के Rules, Helping Verbs और Sentence Structures को एक स्थान पर दिखाता है, जिससे सीखना आसान हो जाता है।
Query Solved in This Article:
✓ Angreji sikhane ke aadharbhut batein ✓ Angreji sikhane ke aadharbhut tathya ✓ Angreji sikhane ke Mul tathya ✓ Angreji sikhane ki aadharbhut jankari ✓ Angreji sikhane ki Mul baten ✓ Angreji sikhane ki Mul jankari ✓ basic english conversation ✓ basic english grammar ✓ basic english language learning ✓ Basic English Learning Facts ✓ basic english speaking ✓ basic english speaking course ✓ Basic Facts of English Learning ✓ Basic Knowledge of English ✓ Basic Knowledge of English Learning ✓ basic speaking english course ✓ basic spoken english ✓ basic spoken english course ✓ basic spoken english in hindi ✓ Basics of English Learning ✓ beginner english speaking ✓ beginners english ✓ Common English Mistakes ✓ Complete English Learning Guide in Hindi ✓ English for Beginners ✓ English Grammar ✓ English Grammar Basics ✓ English Grammar in Hindi ✓ English Learning Basics ✓ English Learning Basics in Hindi ✓ English Learning Basics in Hindi Sentence Types ✓ English Learning Facts ✓ English Learning Guide in Hindi ✓ English Learning in Hindi ✓ English Speaking ✓ English Speaking Tips ✓ English Tenses ✓ English Tenses Basics ✓ Grammar Rules ✓ Helping Verbs ✓ Learn English Easily ✓ Learn English Fast ✓ Main Verb Forms ✓ Personal Pronouns ✓ Sentence Types ✓ Spoken English ✓ Subject Object Verb ✓ Tenses ✓ अंग्रेजी सीखना ✓ अंग्रेजी सीखने की मूल जानकारी ✓ अंग्रेजी सीखने की मूल बातें ✓ अंग्रेजी सीखने के मूल तथ्य ✓ अंग्रेजी सीखने की मूल बातें
• All 12 English Tenses Explained in Hindi
• 12 Types of Tenses
• Complete Guide to 12 English Tenses
• continuous future tense examples
• correct tense
• English Grammar
• english grammar in hindi
• English Grammar Rules
• english grammar tenses
• English Learning
• english tense
• English Tense Chart
• English Tenses
• english tenses in hindi
• English Tenses in Hindi Chart
• example for present tense
• example for simple future tense
• example of present indefinite tense
• example of simple future
• example of simple future tense
• examples for past continuous tense
• flight past tense
• future continuous
• future continuous tense
• future continuous tense examples
• future indefinite tense
• future indefinite tense in hindi
• future perfect continuous
• future perfect continuous tense
• future perfect continuous tense examples
• future perfect examples
• future perfect tense
• future perfect tense examples
• future tense
• future tense examples
• future tenses
• grammar tenses
• Learn English Tenses
• learn past tense
• learn tenses easily
• Learn Tenses in Hindi
• meaning of present tense
• past and past perfect tense
• past continuous
• past continuous tense
• past continuous tense examples
• past indefinite tense
• past past tense
• past perfect continuous
• past perfect continuous tense
• past perfect continuous tense examples
• past perfect examples
• past perfect exercises
• past perfect tense
• past perfect tense examples
• past present and future tense
• past present future tense
• past progressive tense
• past simple
• past simple exercises
• past simple tense sentences
• Past tense
• past tense and past perfect tense
• past tense examples
• past tense exercises
• past tense future tense and present tense
• past tense future tense present tense
• past tense of goes
• past tense of lead
• past tense present tense and future tense
• past tenses
• perfect continuous tense
• perfect continuous tense examples
• perfect tense
• present continuous
• present continuous tense
• present continuous tense examples
• present continuous tense exercises
• present indefinite tense
• present perfect
• present perfect continuous
• present perfect continuous tense
• present perfect continuous tense examples
• present perfect continuous tense in hindi
• present perfect examples
• present perfect exercises
• present perfect sentence
• present perfect tense
• present perfect tense examples
• present perfect tense exercises
• present perfect tense sentences
• present present tense
• present simple
• present simple examples
• present simple tense sentence
• present tense
• present tense and present continuous tense
• read past tense
• simple future tense
• simple past examples
• simple past tense
• simple past tense examples
• simple past tense exercises
• simple present tense
• simple present tense examples
• simple present tense exercises
• simple tense
• Spoken English
• teach past tense
• Tense Chart
• tense chart in hindi
• tense past tense
• tenses
• tenses exercises
• Tenses in English Grammar
• tenses in english grammar with examples
• tenses in english language
• Tenses Rules with Examples Sentence Formation Guide