
Importance and Requirements of English Language | अंग्रेजी भाषा का महत्व और आवश्यकता
Thoughts of the Author (लेखक के विचार):
प्रिय पाठकों,
हर व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेषता अवश्य होती है, जो उसे दूसरों से अलग और अनोखा बनाती है। प्रत्येक व्यक्ति के पास कोई ऐसा हुनर जरूर होता है, जिसके माध्यम से वह किसी कार्य को बेहतर तरीके से कर सकता है।
इसी विश्वास के साथ मैं यह मानता हूँ कि मेरे पास भी एक ऐसा कौशल है, जिसके जरिए मैं लोगों को अंग्रेजी भाषा को लिखना और बोलना (English Language Writing & Speaking) सरल और प्रभावी तरीके से सिखा सकता हूँ।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मैंने अपनी वेबसाइट “The RSK English Hub” की शुरुआत की है। मेरा लक्ष्य है कि आप सभी के सहयोग, स्नेह और ईश्वर की कृपा से, इस कठिन मानी जाने वाली अंग्रेजी भाषा को बेहद आसान और समझने योग्य बनाया जा सके।
इसी महत्वाकांक्षा और उद्देश्य के साथ importance of English language को समझते हुए लोगों की English language requirement को पूरा करने के लिए मैंने अपनी इस वेबसाइट “The RSK English Hub” की शुरुआत की है।
यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो English language की importance को समझते हैं और अपनी English language skills को बेहतर बनाना चाहते हैं।
English Language: Easy Yet Powerful (अंग्रेजी भाषा: सरल लेकिन शक्तिशाली)
English language is the easiest language in the world.
अंग्रेजी भाषा दुनिया की सबसे आसान भाषा है।
दोस्तों, यकीन मानिए अंग्रेजी भाषा दुनिया की सबसे सरल और आसान भाषा है। अंग्रेजी भाषा को लेकर अक्सर यह धारणा होती है कि यह कठिन है, लेकिन सही मार्गदर्शन और अभ्यास के साथ यह दुनिया की सबसे आसान भाषाओं में से एक बन सकती है।
और साथ ही साथ यह भी सत्य है, कि यदि अंग्रेजी भाषा आपकी कमजोर है, तो आप चाहे किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हो, लेकिन बिना अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के आप अपने आपको हमेशा अधूरा सा और आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। और आप पाएंगे कि अंग्रेजी भाषा का सही ज्ञान ना होना आपकी तरक्की और उन्नति(प्रगति) में सबसे बड़ा बाधक सिद्ध हो सकता है।
दोस्तों, इसका मुख्य कारण यह है कि आज विश्व के कोने-कोने में अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। अतः आज अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा (Global Language) बन चुकी है, जिसका उपयोग शिक्षा, व्यापार, तकनीक और संचार के लगभग हर क्षेत्र में होता है। अतः अंग्रेजी भाषा के महत्व (importance of English language) को हमें समझना ही होगा।
इसलिए दोस्तों यह कहना गलत नहीं होगा कि यदि अंग्रेजी भाषा पर आप की पकड़ मजबूत है, तो आप भौतिक जगत में कहीं पर भी सरवाइव कर सकते हैं। अर्थात् यदि आपकी अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ है, तो आप दुनिया के किसी भी कोने में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
दोस्तों, इसमें कोई दोराय नहीं है कि संस्कृत और हिंदी भाषा के जैसी अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली भाषा कोई और नहीं है। लेकिन वर्तमान समय की मांग कहती है कि अंग्रेजी भाषा पर पकड़ ( command on English language ) मजबूत होना बहुत ही आवश्यक है। अतः हमें चाहिए कि हम अंग्रेजी भाषा पर भी मजबूत पकड़ बनाएँ।
तो आइए, इसी क्रम में इस यात्रा की शुरुआत करते हैं—अंग्रेजी को सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से सीखने की।
Grammar: The First Step of Learning (व्याकरण: सीखने की पहली सीढ़ी) :-
The first step to learning any language is the grammar of that language.
किसी भी भाषा को सीखने की पहली सीढ़ी है उस भाषा की व्याकरण।
दोस्तों, किसी भी भाषा को सीखने की पहली सीढ़ी उस भाषा की व्याकरण ( grammar ) ही होती है। किसी भी भाषा को सीखने के लिए उस भाषा की व्याकरण का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। किसी भी भाषा की व्याकरण को समझे बिना उस भाषा में महारत और निपुणता प्राप्त करना असंभव है। अतः किसी भी भाषा को सीखने की शुरुआत उस भाषा की व्याकरण (Grammar) से ही होती है। Grammar वह आधार है, जिसके बिना किसी भी भाषा में शुद्धता और दक्षता प्राप्त करना संभव नहीं है।
अगर आप आज के समय में अंग्रेजी भाषा के महत्व (importance of English language) को समझते हुए अंग्रेजी भाषा में निपुणता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अंग्रेजी भाषा की Grammar को समझना और सही तरीके से उपयोग करना सीखना होगा।
इस प्लेटफॉर्म पर, मैं आपको अंग्रेजी Grammar के हर महत्वपूर्ण विषय को बेहद सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक तरीके से समझाने का प्रयास करूंगा, ताकि आप आसानी से सीख सकें और उसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकें।
तो दोस्तों बने रहिए हमारे साथ अंग्रेजी भाषा के सभी तथ्यों को विस्तार से और सरलतम रूप में समझने के लिए।
So, let’s begin this journey together.
Thank you for visiting “The RSK English Hub” and being a part of our learning community.
Let’s start your journey today and improve your English language skills with confidence!
A million wishes,
Keep learning…………
Learn 📖 | Speak 🗣️ | Write ✍️ | Practice 🔄 | Succeed 🏆
✓Pro Tips :
Success Formula :
👉 “Learn → Speak → Write → Repeat/Practice → Improve/Succeed”
success formula
English सीखने का golden rule:
👉 “Simple बोलो, सही बोलो, रोज़ बोलो”
धन्यवाद 🙏
– Team “The RSK English Hub”
